1
00:01:44,145 --> 00:01:46,480
इस जगह पर,

2
00:01:46,481 --> 00:01:49,901
जीवन और मृत्यु दोनों होते हैं।

3
00:01:50,568 --> 00:01:53,987
वे साथ-साथ चलते हैं।

4
00:01:53,988 --> 00:01:56,907
वक़्त भी यहां अलग नहीं है।

5
00:01:56,908 --> 00:02:03,289
यहां, अतीत और भविष्य
दोनों ही एक साथ बुने हुए हैं।

6
00:02:25,645 --> 00:02:27,981
क्या यह स्वर्ग है?

7
00:02:33,611 --> 00:02:36,990
{\an8}उसका आना

8
00:04:26,891 --> 00:04:28,434
सुनो।

9
00:04:31,396 --> 00:04:32,689
ए, मैं तुमसे कह रहा हूँ।

10
00:04:34,148 --> 00:04:37,777
{\an8}तुम्हें क्या लगता है, यह कौन सी जगह है?

11
00:05:10,393 --> 00:05:12,477
यह जगह है…

12
00:05:12,478 --> 00:05:14,188
{\an8}दूसरी दुनिया।

13
00:05:17,025 --> 00:05:20,320
आपने सही सुना। मैं मर चुकी हूं।

14
00:05:21,404 --> 00:05:24,573
मैं अपने सबसे बड़े दुश्मन से
बदला लेने में नाकाम रही

15
00:05:24,574 --> 00:05:25,908
और मारी गई।

16
00:06:19,378 --> 00:06:25,802
{\an8}सोलहवीं सदी के अंत में, एल्सिनोर

17
00:06:31,682 --> 00:06:33,308
पिता जी!

18
00:06:33,309 --> 00:06:34,935
स्कारलेट!

19
00:06:34,936 --> 00:06:38,106
मां! पिता जी लौट आए हैं!

20
00:06:44,487 --> 00:06:45,529
{\an8}पिता जी!

21
00:06:45,530 --> 00:06:47,740
- स्कारलेट!
- मुझे आपकी याद आती थी!

22
00:06:48,616 --> 00:06:52,495
तुम्हारी प्रार्थनाओं के चलते ही
हम हिफाज़त से यहां वापस आ पाए हैं।

23
00:06:55,289 --> 00:06:57,541
अपनी सेना को तैनात करो, एमलेथ।

24
00:06:57,542 --> 00:06:58,750
क्लॉडियस…

25
00:06:58,751 --> 00:07:00,836
या तो वे बचेंगे या हम।

26
00:07:00,837 --> 00:07:03,214
शांत हो जाओ, भाई।

27
00:07:03,840 --> 00:07:06,091
युद्ध से किसी का कोई भला नहीं होता।

28
00:07:06,092 --> 00:07:11,221
हम बातचीत से कोई रास्ता निकालेंगे,
दुश्मनी से नहीं, बल्कि भरोसा जीतकर।

29
00:07:11,222 --> 00:07:13,891
हमारे ज़िंदा रहने का यही एक रास्ता है।

30
00:07:15,852 --> 00:07:18,396
तुम बड़े बेवकूफ़ राजा हो!

31
00:07:23,401 --> 00:07:25,610
हमारे राजा एमलेथ एक महान शासक हैं।

32
00:07:25,611 --> 00:07:27,362
प्रजा उन्हें पूजती है

33
00:07:27,363 --> 00:07:30,574
और पड़ोसी राज्य उन पर भरोसा करते हैं।

34
00:07:30,575 --> 00:07:33,201
स्कारलेट। सबसे ज़रूरी क्या है?

35
00:07:33,202 --> 00:07:35,204
दुश्मनी से बढ़कर दोस्ती!

36
00:07:35,955 --> 00:07:38,540
मैं वैसी ही राजकुमारी बनूंगी
जैसा आप चाहते हैं!

37
00:07:38,541 --> 00:07:41,626
तुम एक राजकुमारी होने से पहले,
एक छोटी बच्ची हो।

38
00:07:41,627 --> 00:07:43,712
तुम्हें बिना किसी डर के बड़े होना होगा।

39
00:07:43,713 --> 00:07:45,006
हो गया!

40
00:07:48,050 --> 00:07:50,011
मैं कितना अच्छा लग रहा हूं।
मुझे अच्छा लगा।

41
00:08:00,521 --> 00:08:03,232
एमलेथ

42
00:08:15,536 --> 00:08:18,330
मां, मैं बड़ी होकर न…

43
00:08:18,331 --> 00:08:19,248
हाथ कितने गंदे हैं।

44
00:08:32,345 --> 00:08:34,514
मेरे पति अपनी बेटी को बहुत चाहते हैं।

45
00:08:35,306 --> 00:08:38,308
वह अच्छाई का
चोगा पहने हुए एक कायर इंसान है।

46
00:08:38,309 --> 00:08:42,145
मेरे पति के पास सब कुछ है
और तुम्हारे पास कुछ नहीं।

47
00:08:42,146 --> 00:08:43,480
तुम दोनों तो भाई हो न?

48
00:08:43,481 --> 00:08:44,814
बेशक।

49
00:08:44,815 --> 00:08:49,819
मैंने बरसों से उसके कानों में
ज़हर उड़ेलने का सपना देखा है।

50
00:08:49,820 --> 00:08:53,865
मैं उन्हें
मेरा मज़ाक बनाने बिल्कुल नहीं दूंगा।

51
00:08:53,866 --> 00:08:54,909
मेरी बात याद रखना।

52
00:08:55,826 --> 00:08:59,288
मैं सिर्फ़ उसी की हूं जो राजा होगा।

53
00:09:00,331 --> 00:09:04,418
अगर राजा बनने का तुम्हारा इरादा पक्का है,
तो मुझे साबित करके दिखाओ।

54
00:09:10,550 --> 00:09:11,925
बुरी ख़बर है!

55
00:09:11,926 --> 00:09:13,970
महल में ग़द्दार घुस आए हैं!

56
00:09:14,804 --> 00:09:17,389
पकड़ो उन्हें! वे बचकर निकलने न पाएं!

57
00:09:17,390 --> 00:09:20,726
मेरी बात ध्यान से सुनो!
उन्हें यहां से भागने मत देना!

58
00:09:26,190 --> 00:09:27,567
संभलकर।

59
00:09:37,451 --> 00:09:38,661
ऊपर चढ़ो।

60
00:09:46,502 --> 00:09:48,588
एमलेथ, मेरे भाई।

61
00:09:50,423 --> 00:09:55,010
पड़ोसी देश के साथ मिलकर साज़िश रचना
और अपने ही देश से ग़द्दारी करना।

62
00:09:55,011 --> 00:09:57,387
मेरे भाई, क्या तुम्हें दिख नहीं रहा?

63
00:09:57,388 --> 00:10:02,142
सत्ता की तुम्हारी यह भूख
तुम्हें एक क़ातिल बनाकर छोड़ेगी।

64
00:10:02,143 --> 00:10:03,393
खामोश!

65
00:10:03,394 --> 00:10:05,645
मेरी वफ़ादार प्रजा!

66
00:10:05,646 --> 00:10:08,815
इस ग़द्दार को सज़ा मिलनी ही चाहिए!

67
00:10:08,816 --> 00:10:10,650
सिर्फ़ तभी,

68
00:10:10,651 --> 00:10:13,945
ईश्वर की मर्ज़ी से,
मैं तुम्हारा नया राजा बनूंगा!

69
00:10:13,946 --> 00:10:16,323
राजा हमारे साथ कभी धोखा नहीं कर सकते!

70
00:10:16,324 --> 00:10:17,825
पक्का कोई ग़लती हुई है!

71
00:10:23,873 --> 00:10:25,249
मार डालो उसे!

72
00:10:28,294 --> 00:10:29,336
पिता जी!

73
00:10:29,337 --> 00:10:30,712
स्कारलेट!

74
00:10:30,713 --> 00:10:32,715
ऐसा नहीं हो सकता!

75
00:10:34,925 --> 00:10:36,344
क्या कहा आपने?

76
00:10:37,887 --> 00:10:39,847
क्या? आपने क्या कहा?

77
00:10:41,557 --> 00:10:42,725
रुक जाओ!

78
00:10:53,110 --> 00:10:54,278
पिता जी!

79
00:11:27,978 --> 00:11:30,773
ईश्वर नए राजा की रक्षा करे।

80
00:11:33,359 --> 00:11:36,112
हमारे राजा क्लॉडियस की जय हो!

81
00:11:36,695 --> 00:11:37,946
जय हो!

82
00:11:37,947 --> 00:11:41,075
सेना भेजो
और लोगों के इस विद्रोह को कुचल दो।

83
00:11:46,789 --> 00:11:49,374
जल्दी करो। आगे बढ़ो!

84
00:11:49,375 --> 00:11:52,127
कहने को तो यह सब
विद्रोह रोकने के लिए हो रहा है,

85
00:11:52,128 --> 00:11:56,048
लेकिन वे उन लोगों को भी सज़ा दे रहे हैं
जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

86
00:12:34,128 --> 00:12:36,588
"राजकुमारी के लिए एक संदेश है।

87
00:12:36,589 --> 00:12:40,508
आपकी प्रजा भूख से तड़पकर मर रही है।

88
00:12:40,509 --> 00:12:43,262
फिर भी राजा कोई मदद नहीं भेजेंगे।"

89
00:12:59,528 --> 00:13:04,115
राजकुमारी, क्यों न विटेनबर्ग में
अपनी पढ़ाई-लिखाई अब छोड़कर

90
00:13:04,116 --> 00:13:07,620
यहां अपने हुस्न से
हमारी आंखों को सुकून दो?

91
00:13:43,155 --> 00:13:44,323
राजकुमारी।

92
00:14:50,973 --> 00:14:54,893
क्या तुमने यह नहीं सोचा
कि तुम्हें ज़हर दिया जा सकता है?

93
00:14:54,894 --> 00:14:57,062
किसी दूध पीती बच्ची जैसी नादान हो।

94
00:14:59,773 --> 00:15:01,025
इसकी कीमत चुकानी होगी!

95
00:15:01,775 --> 00:15:03,485
मेरी बात याद रखना!

96
00:15:09,450 --> 00:15:11,784
राजकुमारी? यह नहीं हो सकता!

97
00:15:11,785 --> 00:15:12,745
राजकुमारी?

98
00:15:13,662 --> 00:15:16,206
- अब हम क्या करें?
- राजकुमारी!

99
00:15:38,896 --> 00:15:41,230
अगर यह पुनर्जन्म है,

100
00:15:41,231 --> 00:15:43,900
तो क्या मैं अपने पिता से मिल पाऊंगी?

101
00:15:43,901 --> 00:15:45,569
तुम नहीं मिल पाओगी।

102
00:15:46,862 --> 00:15:49,197
कौन हो तुम?

103
00:15:49,198 --> 00:15:52,408
तुम्हारे पिता पहले ही
शून्यता में तब्दील हो चुके हैं।

104
00:15:52,409 --> 00:15:53,409
शून्यता?

105
00:15:53,410 --> 00:15:57,247
अगर तुम कमज़ोर पड़ी,
तो तुम्हारा भी वही अंजाम होगा।

106
00:16:00,834 --> 00:16:04,087
{\an8}मेरी पूरी ज़िंदगी
सिर्फ़ पछतावे से भरी रही है।

107
00:16:04,088 --> 00:16:06,882
{\an8}मैं इसी वक़्त मिट जाना चाहती हूं।

108
00:16:07,591 --> 00:16:10,385
{\an8}मैंने एक बेमानी सी ज़िंदगी जी है।

109
00:16:10,386 --> 00:16:12,595
{\an8}अंकल क्लॉडियस ज़िंदा हैं,

110
00:16:12,596 --> 00:16:14,722
{\an8}और मेरे पिता का इंतकाम अधूरा रह जाएगा।

111
00:16:14,723 --> 00:16:16,058
रुको।

112
00:16:16,642 --> 00:16:18,685
वह इंसान यहां दूसरी दुनिया में ही है।

113
00:16:18,686 --> 00:16:19,644
क्या?

114
00:16:19,645 --> 00:16:23,524
वह शून्यता में तब्दील नहीं हुआ।
वह कहीं न कहीं है, और हँस रहा है।

115
00:17:09,820 --> 00:17:11,113
मैं कसम खाती हूं…

116
00:17:11,739 --> 00:17:13,114
मैं उसे ढूंढ निकालूंगी

117
00:17:13,115 --> 00:17:15,034
और अपने पिता का इंतकाम लूंगी!

118
00:17:18,328 --> 00:17:21,248
इंसान भी कितने बेवकूफ़ होते हैं।

119
00:17:22,082 --> 00:17:24,376
तुम्हारे पास हेल्सिंगोर का निशान है।

120
00:17:25,044 --> 00:17:26,794
तो बताओ क्लॉडियस कहां है?

121
00:17:26,795 --> 00:17:28,255
मुझे मत मारो!

122
00:17:28,922 --> 00:17:30,840
- कहां है वह?
- मैं मरना नहीं चाहता!

123
00:17:30,841 --> 00:17:33,301
वे पहले ही मर चुके हैं,

124
00:17:33,302 --> 00:17:35,595
फिर भी जीने की चाह रखते हैं।

125
00:17:35,596 --> 00:17:37,639
प्लीज़। प्लीज़ रुक जाओ!

126
00:17:38,724 --> 00:17:41,060
हम आपके साथी हैं, महारानी जी।

127
00:17:41,977 --> 00:17:43,102
क्या?

128
00:17:43,103 --> 00:17:45,647
आप बेफ़िक्र होकर हमारे साथ चल सकती हैं।

129
00:17:46,899 --> 00:17:49,358
उनकी नफ़रत

130
00:17:49,359 --> 00:17:53,237
{\an8}और एक-दूसरे को मारने की प्यास
मरने के बाद भी कायम है।

131
00:17:53,238 --> 00:17:54,823
{\an8}क्या क्लॉडियस सच में यहीं है?

132
00:17:57,409 --> 00:17:58,826
यही है तुम्हारा साथ!

133
00:17:58,827 --> 00:18:00,454
एक नकारा सी राजकुमारी…

134
00:18:02,247 --> 00:18:03,957
किसी भी दया के लायक नहीं है!

135
00:18:05,000 --> 00:18:06,210
पकड़ लो इसे!

136
00:18:12,800 --> 00:18:14,593
अब मैं उस शाश्वतता में जा सकता हूं!

137
00:18:15,344 --> 00:18:18,846
वह इंतकाम लेने पर उतारू है।

138
00:18:18,847 --> 00:18:22,017
कमज़ोरी, तेरा ही नाम औरत है।

139
00:18:26,105 --> 00:18:27,689
यह… यह क्या था?

140
00:18:29,858 --> 00:18:32,319
वह गायब हो गई? ढूंढो उसे!

141
00:18:32,945 --> 00:18:34,070
देखो।

142
00:18:34,071 --> 00:18:38,616
कैसे उसमें जान कूट-कूट कर भरी है!

143
00:18:38,617 --> 00:18:42,161
जैसे कि वह
अब भी ज़िंदा लोगों की दुनिया में हो!

144
00:18:42,162 --> 00:18:44,497
तो आख़िर इंसान होने का मतलब क्या है?

145
00:18:44,498 --> 00:18:45,790
मरने का मतलब क्या है?

146
00:18:45,791 --> 00:18:48,627
और जीने का?

147
00:18:57,010 --> 00:18:58,137
आह…

148
00:18:59,888 --> 00:19:01,056
मुझसे यह नहीं होगा…

149
00:19:03,225 --> 00:19:09,898
कोई बताए मुझे कि यह प्यार है क्या

150
00:19:10,858 --> 00:19:17,865
यह है वह करिश्मा जो जाने हर कोई

151
00:19:18,615 --> 00:19:23,495
और जो भर दे दिल के अरमान

152
00:19:24,872 --> 00:19:27,082
कोई बताए मुझे…

153
00:19:30,836 --> 00:19:33,337
तुम्हें तो हर जगह चोट लगी है…

154
00:19:33,338 --> 00:19:34,630
बस करो!

155
00:19:34,631 --> 00:19:36,132
मुझे हाथ मत लगाओ!

156
00:19:36,133 --> 00:19:37,341
क्या हुआ था?

157
00:19:37,342 --> 00:19:39,635
- क्या तुम कोई सन्यासी हो?
- मैं एक नर्स हूं।

158
00:19:39,636 --> 00:19:42,471
- जाओ किसी मठ में जा कर रहो!
- मैंने कहा न मैं नर्स हूं।

159
00:19:42,472 --> 00:19:43,764
तुम्हें पता है?

160
00:19:43,765 --> 00:19:46,018
हम लोगों का इलाज करके उन्हें ठीक करते हैं।

161
00:19:46,685 --> 00:19:47,768
फिर भी तुम मर चुके हो?

162
00:19:47,769 --> 00:19:50,396
मैं मरा नहीं हूं।

163
00:19:50,397 --> 00:19:51,689
तुम गलत हो।

164
00:19:51,690 --> 00:19:55,234
एक दिन मरूंगा, ज़रूर।
लेकिन अभी तो मेरी नब्ज़ चल रही है।

165
00:19:55,235 --> 00:19:57,236
फिर तुम यहां नहीं होते।

166
00:19:57,237 --> 00:19:58,197
और यह "यहां" कहां है?

167
00:20:04,912 --> 00:20:06,205
एक सनसनाता हुआ तीर।

168
00:20:08,540 --> 00:20:10,542
क्या यह कोई जंग का मैदान था?

169
00:20:12,794 --> 00:20:16,673
"जो भी यहां आए, वह सारी उम्मीदें छोड़ दे।"

170
00:20:17,299 --> 00:20:18,674
"नरक के दरवाज़े"?

171
00:20:18,675 --> 00:20:21,344
यह नरक है? मुझे और मत हँसाओ।

172
00:20:21,345 --> 00:20:23,554
मायूस हो कि तुम स्वर्ग में नहीं हो?

173
00:20:23,555 --> 00:20:24,890
बड़ा आत्मविश्वास है तुममें।

174
00:20:25,682 --> 00:20:30,269
सबको लगता है
कि मरने के बाद हम स्वर्ग या नरक जाते हैं।

175
00:20:30,270 --> 00:20:33,731
लेकिन हम सब
बिना किसी फ़र्क के यहीं आते हैं।

176
00:20:33,732 --> 00:20:36,817
यह वह पुनर्जन्म नहीं है जैसा हमने सोचा था।

177
00:20:36,818 --> 00:20:38,402
ज़रा एक सेकंड रुको!

178
00:20:38,403 --> 00:20:39,947
कसम से मैं मरा नहीं हूं।

179
00:20:40,822 --> 00:20:43,617
हमें एक इमरजेंसी कॉल आई थी…

180
00:20:49,206 --> 00:20:51,708
तो, मैं हॉस्पिटल से निकला और…

181
00:20:58,632 --> 00:20:59,758
क्या मैं कोई सपना देख रहा हूं?

182
00:21:00,425 --> 00:21:03,302
अगर मैं ज़िंदा हूं,
तो यहां क्या कर रहा हूं?

183
00:21:03,303 --> 00:21:05,012
ज़रूर कोई गलती हुई है!

184
00:21:05,013 --> 00:21:08,808
मैं यहां कैसे पहुंचा?
हद है, यार, मैं एक नर्स हूं!

185
00:21:08,809 --> 00:21:10,227
- और किस लिए?
- कौन जाने।

186
00:21:11,270 --> 00:21:13,980
रुको, तो क्या इसका मतलब हुआ
कि तुम भी मर चुकी हो?

187
00:21:13,981 --> 00:21:15,356
सही पहचाना।

188
00:21:15,357 --> 00:21:17,567
- क्या तुम सच में मर चुकी हो?
- हां।

189
00:21:18,527 --> 00:21:20,069
लगती तो नहीं।

190
00:21:20,070 --> 00:21:21,697
शायद घायल हो।

191
00:21:24,491 --> 00:21:27,326
ख़ैर, मैं तो घर जा रहा हूं।

192
00:21:27,327 --> 00:21:28,870
मेरी ड्यूटी अभी खत्म नहीं हुई है।

193
00:21:35,752 --> 00:21:36,628
मैं जाऊं किस तरफ़?

194
00:21:45,095 --> 00:21:46,638
- वह क्या था?
- चुप रहो।

195
00:22:18,128 --> 00:22:19,171
कमाल है…

196
00:22:46,531 --> 00:22:49,034
ए। ओए!

197
00:22:57,209 --> 00:22:58,043
यह क्या हो रहा…?

198
00:23:05,509 --> 00:23:06,802
ताक़तवर है…

199
00:23:52,347 --> 00:23:53,515
कॉर्नेलियस!

200
00:24:10,532 --> 00:24:13,909
स्कारलेट, गुज़रे हुए राजा एमलेथ की बेटी।

201
00:24:13,910 --> 00:24:18,664
अफ़वाहें हैं कि एक सनकी राजकुमारी राजा
क्लॉडियस से बदला लेने की साज़िश रच रही है!

202
00:24:18,665 --> 00:24:21,167
यह एक राजा की बेटी है?

203
00:24:21,168 --> 00:24:23,587
मैं तुम्हारा चेहरा कभी नहीं भूलूंगी…

204
00:24:26,256 --> 00:24:27,924
कभी नहीं!

205
00:24:40,979 --> 00:24:43,940
मरने के बाद भी जंग जारी रखना…

206
00:24:49,446 --> 00:24:51,989
तुम एक सच्ची योद्धा हो।

207
00:24:51,990 --> 00:24:53,824
लेकिन यह सब अब खत्म होता है।

208
00:24:53,825 --> 00:24:56,036
तुम शून्यता में तब्दील होने वाली हो।

209
00:24:58,872 --> 00:25:00,081
मुझे अपना इंतकाम…

210
00:25:02,584 --> 00:25:04,544
पूरा करना ही होगा।

211
00:25:05,378 --> 00:25:07,630
मुझे अपना इंतकाम लेना है!

212
00:25:07,631 --> 00:25:08,882
मैं ऐसे मर नहीं सकती!

213
00:25:09,591 --> 00:25:11,050
यही तुम्हारा अंत है।

214
00:25:11,051 --> 00:25:13,928
मैं उसे ऐसे ही छोड़ नहीं सकती।

215
00:25:13,929 --> 00:25:17,349
जो भी हो, अब बहुत देर हो चुकी है।

216
00:25:26,983 --> 00:25:29,402
शून्यता में तुम्हें सुकून मिले, राजकुमारी।

217
00:25:32,113 --> 00:25:34,950
इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर सेंटर

218
00:25:48,838 --> 00:25:50,839
{\an8}उफ़, सत्यानाश।

219
00:25:50,840 --> 00:25:52,466
{\an8}खून बहना बंद हो गया है।

220
00:25:52,467 --> 00:25:54,636
कोई बड़ी नाड़ी या नस नहीं कटी है।

221
00:25:55,553 --> 00:25:57,222
इसे ज़्यादा हिलाने की कोशिश मत करना।

222
00:26:03,895 --> 00:26:05,480
कहां है क्लॉडियस?

223
00:26:06,815 --> 00:26:07,816
जवाब दो मुझे!

224
00:26:09,109 --> 00:26:12,487
- शाश्वतता के सबसे करीब एक जगह पर।
- क्या?

225
00:26:13,238 --> 00:26:16,824
बहुत दूर, उन शानदार पहाड़ों की चोटी पर,

226
00:26:16,825 --> 00:26:19,326
शाश्वतता की सीढ़ियां हैं।

227
00:26:19,327 --> 00:26:20,577
झूठे!

228
00:26:20,578 --> 00:26:24,873
राजा क्लॉडियस ने हमारी वफ़ादारी के बदले,
हमें वहां ले जाने का वादा किया था।

229
00:26:24,874 --> 00:26:26,250
मेरे चाचा एक शैतान हैं।

230
00:26:26,251 --> 00:26:28,085
यह सब बकवास है!

231
00:26:28,086 --> 00:26:33,008
फिर भी हर कोई दूसरी दुनिया से
निकलने के लिए उन्हीं के पास जाता है।

232
00:26:34,050 --> 00:26:36,051
लोग कमज़ोर होते हैं।

233
00:26:36,052 --> 00:26:39,722
मुझे नहीं पता
कि शाश्वतता सच में है भी या नहीं,

234
00:26:39,723 --> 00:26:43,600
लेकिन अगर वह मुझे वहां ले जाएं,
तो मैं कुछ भी करने को तैयार हूं।

235
00:26:43,601 --> 00:26:44,768
बकवास!

236
00:26:44,769 --> 00:26:49,315
चाहे कोई भी दुनिया हो, कुछ अगुवाई करते हैं
और बाकी उनके पीछे चलते हैं।

237
00:26:49,316 --> 00:26:52,193
- मुझे यह सब नहीं सुनना!
- तुम क्या कर रही हो?

238
00:26:54,070 --> 00:26:55,113
रुको।

239
00:26:58,533 --> 00:26:59,659
मुझे जाना होगा।

240
00:27:04,914 --> 00:27:07,042
{\an8}यह लो। इसे छड़ी की तरह इस्तेमाल करना।

241
00:27:08,752 --> 00:27:10,587
{\an8}मुझे अफ़सोस है कि तुम्हें चोट लगी।

242
00:27:12,047 --> 00:27:14,549
तुम तो उस राजकुमारी के साथ हो न?

243
00:27:16,176 --> 00:27:19,304
अपने दाएं पैर पर ज़्यादा ज़ोर मत डालना।

244
00:27:32,484 --> 00:27:34,651
तुम्हें लगता है
मैं तुम्हें शुक्रिया कहूंगी?

245
00:27:34,652 --> 00:27:35,569
नहीं तो।

246
00:27:35,570 --> 00:27:37,446
तो मेरा पीछा करना बंद करो।

247
00:27:37,447 --> 00:27:38,989
तुम बहुत खूंखार हो।

248
00:27:38,990 --> 00:27:41,241
तुम्हें अकेला छोड़ दिया
तो तुम और लोगों को मारोगी।

249
00:27:41,242 --> 00:27:43,869
यह मेरा इंतकाम है।
ज़ाहिर सी बात है मैं उनकी जान लूंगी।

250
00:27:43,870 --> 00:27:45,288
फिर भी, किसी की जान नहीं लेनी चाहिए।

251
00:27:47,749 --> 00:27:50,793
मुझे तुम्हारे जैसे
मसीहाओं से सख्त नफ़रत है।

252
00:27:50,794 --> 00:27:51,960
मैं कोई मसीहा नहीं हूं।

253
00:27:51,961 --> 00:27:53,879
मेरा नाम हिजिरी है।

254
00:27:53,880 --> 00:27:56,256
इसका मतलब होता है "पवित्र"।

255
00:27:56,257 --> 00:27:59,510
जब लोगों को चोट लगती है,
तो उनका खून बहता है।

256
00:27:59,511 --> 00:28:01,471
इसलिए तुम्हें मेरी मदद की ज़रूरत है।

257
00:28:04,682 --> 00:28:05,892
जो मर्ज़ी आए करो।

258
00:29:08,538 --> 00:29:11,206
"उन शानदार पहाड़ों की चोटी पर

259
00:29:11,207 --> 00:29:14,294
एक सीढ़ी है जो शाश्वतता को जाती है।"

260
00:29:53,500 --> 00:29:54,708
डाकू!

261
00:29:54,709 --> 00:29:56,127
भागो!

262
00:30:06,179 --> 00:30:07,179
छोड़ इसे!

263
00:30:07,180 --> 00:30:10,725
- रुक जाओ!
- इन्हें लेकर मत जाओ!

264
00:30:16,314 --> 00:30:19,192
रुक जाओ! क्या तुम्हें
दिखाई नहीं देता कि ये बुज़ुर्ग हैं?

265
00:30:26,825 --> 00:30:27,867
रुको!

266
00:30:30,829 --> 00:30:31,955
ऐसा मत करो!

267
00:30:32,539 --> 00:30:33,540
रुको!

268
00:30:37,877 --> 00:30:39,503
उन्होंने हमारा सब कुछ छीन लिया।

269
00:30:39,504 --> 00:30:42,882
मरने के बाद भी हमें यह सब
क्यों बर्दाश्त करना पड़ रहा है?

270
00:30:45,009 --> 00:30:46,135
भागो!

271
00:30:53,810 --> 00:30:54,727
गोलियों की आवाज़?

272
00:31:01,276 --> 00:31:02,151
रुको!

273
00:31:04,988 --> 00:31:07,198
डाकुओं पर दूसरे डाकुओं का हमला?

274
00:31:12,745 --> 00:31:14,038
होश में आओ!

275
00:31:15,874 --> 00:31:16,916
वह मुझे दे!

276
00:31:19,460 --> 00:31:20,628
वह भी लाओ!

277
00:31:22,630 --> 00:31:23,797
{\an8}रुको।

278
00:31:23,798 --> 00:31:24,841
रुको!

279
00:31:26,676 --> 00:31:27,760
हद हो गई!

280
00:31:40,231 --> 00:31:41,274
{\an8}नीचे झुको।

281
00:31:50,658 --> 00:31:52,452
{\an8}भागो!

282
00:31:59,792 --> 00:32:00,877
वह इसी तरफ़ आ रहा है!

283
00:32:29,530 --> 00:32:30,698
वह क्या था?

284
00:32:37,622 --> 00:32:38,665
तुम ठीक तो हो?

285
00:32:49,801 --> 00:32:51,052
शून्यता।

286
00:32:52,971 --> 00:32:55,932
ख़ुद को खुशकिस्मत समझो
कि तुम्हारा अंजाम उनकी तरह नहीं हुआ।

287
00:33:04,232 --> 00:33:06,651
मुझे अफ़सोस है
कि मैं तुम्हारी मदद नहीं कर पाया।

288
00:33:13,366 --> 00:33:16,786
जो तुम्हारे सामने है उसे देखो!
सच्चाई को कबूल करो, मिस्टर मसीहा!

289
00:33:22,959 --> 00:33:25,002
मैं काम पर यह बात हमेशा सुनता हूं।

290
00:33:25,003 --> 00:33:28,464
वे कहते हैं कि मौत की आदत डाले बिना
तुम एक नर्स नहीं बन सकते।

291
00:33:29,340 --> 00:33:31,884
कि तुम हर बार उदास नहीं हो सकते।

292
00:33:34,220 --> 00:33:38,974
लेकिन अगर तुम्हें मौत की आदत पड़ गई
और तुम्हारा दिल सुन्न हो गया,

293
00:33:38,975 --> 00:33:41,144
तो शायद तुम कुछ और भी खो दोगे।

294
00:34:01,622 --> 00:34:07,253
मुझे प्यार का फ़लसफ़ा समझा दे ज़रा

295
00:34:07,754 --> 00:34:13,216
यह वह करिश्मा है जो सबको है पता

296
00:34:13,217 --> 00:34:17,262
मेरे इस सूने दिल को यह देता है भर

297
00:34:17,263 --> 00:34:23,019
यह वह करिश्मा है जो सबको है पता

298
00:34:34,238 --> 00:34:36,074
इंसान आख़िर ज़िंदगी क्यों जीते हैं?

299
00:34:36,866 --> 00:34:38,409
ज़िंदगी का मतलब क्या है?

300
00:34:39,243 --> 00:34:40,953
क्या हम कभी समझ पाएंगे?

301
00:34:42,455 --> 00:34:45,666
इन सवालों को ज़िंदा लोगों के लिए छोड़ दो।

302
00:34:46,709 --> 00:34:48,085
हमारे लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

303
00:34:48,086 --> 00:34:51,714
मैंने तुमसे कहा था न,
मैं अब तक मरा नहीं हूं।

304
00:35:01,099 --> 00:35:03,642
आगे का रास्ता बहुत खतरनाक है।

305
00:35:03,643 --> 00:35:07,521
- क्यों न हमारे कारवां शामिल हो जाओ?
- क्यों?

306
00:35:07,522 --> 00:35:11,526
तुमने हमारी मदद करने की कोशिश की।
हम तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।

307
00:35:20,034 --> 00:35:21,451
क्या तुम नहीं आ रही?

308
00:35:21,452 --> 00:35:22,912
हो सकता है वे डाकू हों।

309
00:35:23,830 --> 00:35:26,582
- वे डाकू नहीं हैं।
- तुम्हें इतने यकीन से कैसे कह सकते हो?

310
00:35:35,633 --> 00:35:38,009
दोस्तो, मैं एक नर्स हूं।

311
00:35:38,010 --> 00:35:42,139
अगर आप में से किसी को
कोई भी तकलीफ़ हो तो मुझे बताना।

312
00:35:42,140 --> 00:35:43,808
- कौन हो तुम?
- दूर रहो मुझसे।

313
00:35:44,809 --> 00:35:48,145
डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।
मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं…

314
00:35:48,146 --> 00:35:50,438
- अगर तुम्हें दर्द हो रहा है तो…
- रहने दो।

315
00:35:50,439 --> 00:35:53,900
वे दोनों कौन हैं?
तुमने उन्हें अपने साथ क्यों आने दिया?

316
00:35:53,901 --> 00:35:55,569
वे डाकू भी तो हो सकते हैं।

317
00:35:55,570 --> 00:35:57,112
उनसे कहो कि यहां से चले जाएं।

318
00:35:57,113 --> 00:35:59,531
तुम बच्चों जैसी बातें कर रहे हो।

319
00:35:59,532 --> 00:36:00,741
मैंने तुमसे क्या कहा था?

320
00:36:01,409 --> 00:36:03,869
शाश्वतता की सीढ़ियों के बारे में?

321
00:36:03,870 --> 00:36:06,997
मैंने सुना है कि अलग-अलग ज़मानों
और इलाकों के लोगों ने मिलकर,

322
00:36:06,998 --> 00:36:10,792
वहां तक जाने वाले पहाड़ी रास्ते की
हिफ़ाज़त के लिए हाथ मिला लिया है।

323
00:36:10,793 --> 00:36:14,379
लेकिन कोई नहीं जानता
कि वहां पहुंचना मुमकिन भी है या नहीं।

324
00:36:14,380 --> 00:36:16,632
बिल्कुल ज़िंदा इंसानों की दुनिया की तरह।

325
00:36:17,466 --> 00:36:20,177
मुझे नहीं लगता कि तुम वहां तक पहुंच पाओगे।

326
00:36:20,178 --> 00:36:23,722
तुम्हें खतरनाक बंजर ज़मीनों,

327
00:36:23,723 --> 00:36:25,599
और डाकुओं के बीच से गुज़रना होगा।

328
00:36:25,600 --> 00:36:26,766
और तो और,

329
00:36:26,767 --> 00:36:30,645
मैंने सुना है कि एक बहुत बड़ी फ़ौज
उस रास्ते को रोके खड़ी है,

330
00:36:30,646 --> 00:36:32,899
जो पहाड़ की तरफ़ जाता है।

331
00:36:51,918 --> 00:36:54,961
सांप घायल ज़रूर है लेकिन मरा नहीं है।

332
00:36:54,962 --> 00:36:57,840
मैंने पिता को मार दिया,
लेकिन लड़की अभी भी इसी तरफ़ आ रही है।

333
00:36:59,091 --> 00:37:01,885
अपनी प्यारी गर्ट्रूड के आने से पहले

334
00:37:01,886 --> 00:37:04,513
मैं शून्यता में तब्दील होने का
खतरा मोल नहीं ले सकता।

335
00:37:07,350 --> 00:37:10,353
ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल में
कई सारे बिच्छू डंक मार रहे हों।

336
00:37:12,647 --> 00:37:13,648
वोल्टेमंड!

337
00:37:14,398 --> 00:37:15,608
कहां हो तुम?

338
00:37:35,878 --> 00:37:39,090
मैं अकेली एक पूरी फ़ौज से कैसे लड़ूंगी?

339
00:37:44,345 --> 00:37:46,554
तुम इस पर क्या लगा रहे हो?

340
00:37:46,555 --> 00:37:48,265
यह कोई ज़हर भी हो सकता है।

341
00:37:48,266 --> 00:37:50,476
- रुको!
- उसे खुद को छूने मत दो!

342
00:37:51,686 --> 00:37:53,813
मेरा दर्द कम हो रहा है।

343
00:37:54,397 --> 00:37:56,816
कितनी अजीब बात है!
मुझे काफ़ी बेहतर लग रहा है।

344
00:37:57,692 --> 00:37:59,235
यह तो बहुत अच्छी बात है।

345
00:38:01,028 --> 00:38:03,780
तुम मेरी पीठ साफ़ करना चाहते हो?

346
00:38:03,781 --> 00:38:05,991
एक गंदे से बूढ़े आदमी को अकेला छोड़ दो।

347
00:38:05,992 --> 00:38:08,868
यह गर्म तौलिया बहुत सुकून देता है।

348
00:38:08,869 --> 00:38:11,247
कह रहा हूं,
यह बस एक अच्छे तौलिये की बर्बादी है।

349
00:38:15,793 --> 00:38:18,044
क्या आपके ज़ख्मों में दर्द हो रहा है?

350
00:38:18,045 --> 00:38:19,671
नहीं तो…

351
00:38:19,672 --> 00:38:21,298
{\an8}काफ़ी सारे ज़ख्म हैं।

352
00:38:21,299 --> 00:38:25,010
कारवां को बचाने की
हर एक कोशिश का एक नया निशान है।

353
00:38:25,011 --> 00:38:26,512
जैसे कोई बहादुरी का मेडल हो?

354
00:38:27,346 --> 00:38:29,724
बिल्कुल सही कहा!

355
00:38:35,980 --> 00:38:38,898
इससे बड़ा सुकून मिल रहा है।

356
00:38:38,899 --> 00:38:40,150
मुझे खुशी हुई।

357
00:38:40,151 --> 00:38:43,570
हल्का सा भी हिलने पर
मेरे पूरे बदन में दर्द होता है।

358
00:38:43,571 --> 00:38:45,530
फ़िक्र करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

359
00:38:45,531 --> 00:38:49,451
मेरे हाथ सुन्न पड़ते जा रहे हैं।

360
00:38:49,452 --> 00:38:53,788
अपनी हर एक हरकत पर ध्यान दीजिए,
तो आपके हाथ सुन्न नहीं पड़ेंगे।

361
00:38:53,789 --> 00:38:55,915
क्या इसके बाद मेरी बारी आ सकती है?

362
00:38:55,916 --> 00:38:58,669
- मेरी भी।
- मेरी भी।

363
00:39:14,185 --> 00:39:16,269
यह कैसा जादू है?

364
00:39:16,270 --> 00:39:17,729
कोई जादू नहीं है।

365
00:39:17,730 --> 00:39:20,775
मैंने बस उनकी बात ध्यान से सुनी।

366
00:39:22,193 --> 00:39:23,194
शायद…

367
00:39:24,820 --> 00:39:26,404
अब तुम अलग से लगने लगे हो।

368
00:39:26,405 --> 00:39:30,116
हवा ने है बनाई रेत पर एक दिलकश नक्काशी

369
00:39:30,117 --> 00:39:35,205
जो दिलाए याद मेरे घर के पास के समंदर की

370
00:39:35,206 --> 00:39:36,707
यह लो।

371
00:39:38,709 --> 00:39:39,834
चलो खाकर देखता हूं।

372
00:39:39,835 --> 00:39:45,800
जब रखकर एक सीप को अपने कानों के पास
सुनी थी मैंने एक प्यारी सी आवाज़

373
00:39:57,978 --> 00:40:00,856
दूसरों पर भरोसा न करने के लिए
मैं तुम्हें गलत नहीं कहूंगा।

374
00:40:01,607 --> 00:40:04,651
शुरुआत में हम भी तुम्हारे जैसे ही थे।

375
00:40:04,652 --> 00:40:08,405
लेकिन आप जितनी बार पिटते हैं,
लुटते हैं और धोखा खाते हैं,

376
00:40:08,406 --> 00:40:10,324
उतने ही आप
किसी पर भरोसा करने को तरसते हैं।

377
00:40:11,075 --> 00:40:15,912
ठीक इसीलिए
क्योंकि यह दुनिया इतनी भयानक जगह है

378
00:40:15,913 --> 00:40:19,417
कि इंसान किसी ऐसी चीज़ के लिए तरसता है
जिस पर वह यकीन कर सके।

379
00:40:25,881 --> 00:40:29,467
तुम्हें ज़रूर कोई बहुत बड़ा पछतावा होगा

380
00:40:29,468 --> 00:40:32,346
जो तुम इतनी कम उम्र में यहां आ पहुंची।

381
00:40:34,807 --> 00:40:41,896
हम खुशी का नाच नाचेंगे
रात के गुज़रने तक

382
00:40:41,897 --> 00:40:45,900
हम एक अनमोल गीत गाएंगे

383
00:40:45,901 --> 00:40:49,779
दुनिया के खत्म होने तक

384
00:40:49,780 --> 00:40:54,284
हम नाचेंगे हमेशा

385
00:40:54,285 --> 00:40:58,456
जैसे बहती हवा में
अपनी उंगलियां रहे हों घुमा

386
00:40:59,290 --> 00:41:02,167
हम गाएंगे हमेशा

387
00:41:02,168 --> 00:41:06,754
जैसे दिल की गहराइयों से थामे हों हमने हाथ

388
00:41:06,755 --> 00:41:09,048
हमें बख्श दो ज़िंदगी

389
00:41:09,049 --> 00:41:14,471
ताकि हम जहां चाहें सकें तैर

390
00:41:14,472 --> 00:41:19,767
हमें बख्श दो ज़िंदगी
ताकि हम अपने खाली दिलों को सकें भर

391
00:41:19,768 --> 00:41:21,269
बेहद घटिया डांस।

392
00:41:21,270 --> 00:41:23,563
- आज तक नहीं देखा था।
- इसे तुम डांस कहते हो?

393
00:41:23,564 --> 00:41:26,567
- बहुत बुरा है।
- इतना बुरा डांस आज तक नहीं देखा।

394
00:41:30,738 --> 00:41:34,324
हम खुशी का नाच नाचेंगे

395
00:41:34,325 --> 00:41:37,911
रात के गुज़रने तक

396
00:41:37,912 --> 00:41:43,626
हम एक अनमोल गीत गाएंगे
दुनिया के खत्म होने तक

397
00:41:44,502 --> 00:41:47,837
हम नाचेंगे हमेशा

398
00:41:47,838 --> 00:41:52,676
जैसे बहती हवा में
अपनी उंगलियां रहे हों घुमा

399
00:41:53,677 --> 00:41:57,389
भगवान के लिए इंसानी लफ़्ज़ों की
कोई अहमियत नहीं होती।

400
00:42:00,976 --> 00:42:03,812
इसलिए हम डांस के ज़रिए
अपने जज़्बात उन तक पहुंचाते हैं।

401
00:42:09,235 --> 00:42:11,444
हमें बख्श दो ज़िंदगी

402
00:42:11,445 --> 00:42:16,533
ताकि हम अपने खाली दिलों को सकें भर

403
00:42:16,534 --> 00:42:20,788
जी सकें! रहें सेहतमंद! फलें-फूलें!

404
00:42:44,979 --> 00:42:48,189
हम अगले शहर में अपना खेमा लगाएंगे।

405
00:42:48,190 --> 00:42:50,818
तुम्हारी मंज़िल उस तरफ़ है।

406
00:42:51,735 --> 00:42:53,361
आपने हम पर बड़ा एहसान किया है।

407
00:42:53,362 --> 00:42:56,240
मैं दुआ करता हूं
कि तुम्हारी सारी ख्वाहिशें पूरी हों।

408
00:42:56,824 --> 00:42:58,200
आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

409
00:42:59,618 --> 00:43:01,203
रियाज़ करते रहना।

410
00:43:17,052 --> 00:43:19,220
वे बुज़ुर्ग इसके बारे में बात कर रहे थे।

411
00:43:19,221 --> 00:43:20,930
इस "शाश्वतता" नाम की जगह पर,

412
00:43:20,931 --> 00:43:23,851
दुनिया का सबसे खूबसूरत समंदर है!

413
00:43:24,977 --> 00:43:26,061
समंदर?

414
00:43:26,562 --> 00:43:29,230
उन्होंने बड़ी सी मुस्कान के साथ
यह बात कही थी।

415
00:43:29,231 --> 00:43:32,943
मैं भी उनकी तरह बुज़ुर्ग होना चाहूंगा।

416
00:43:37,781 --> 00:43:39,033
वह क्या था?

417
00:43:58,427 --> 00:43:59,470
अरे, नहीं!

418
00:44:13,442 --> 00:44:15,318
क्या तुम फिर से लड़ने जा रही हो?

419
00:44:15,319 --> 00:44:17,153
मुझे अपना इंतकाम लेना ही होगा।

420
00:44:17,154 --> 00:44:20,156
मैं उसे बस बेहोश करके छोड़ नहीं दूंगी।

421
00:44:20,157 --> 00:44:23,410
एक बेहतरीन तीरंदाज़ की लिखी
एक चीनी कहानी है।

422
00:44:24,578 --> 00:44:26,913
वह एक नज़र न आने वाले धनुष से
नज़र न आने वाला तीर चलाता है।

423
00:44:26,914 --> 00:44:29,332
तुम यह ख्याली पुलाव पकाना कब छोड़ोगे?

424
00:44:29,333 --> 00:44:30,750
मैं चाहता हूं कि तुम ऐसा मत करो।

425
00:44:30,751 --> 00:44:32,960
क्या भविष्य में कोई जंग नहीं होती?

426
00:44:32,961 --> 00:44:35,797
- मुझे अफ़सोस है, लेकिन होती हैं।
- तो मिल गया तुम्हें अपना जवाब।

427
00:44:35,798 --> 00:44:41,094
लेकिन साथ ही, हम में से ज़्यादातर लोग
यही चाहते हैं दुनिया इस मार-काट से बचे।

428
00:44:41,095 --> 00:44:44,889
अगर यह सब कहीं रुका नहीं,
तो यह जंग हमेशा-हमेशा चलती रहेगी।

429
00:44:44,890 --> 00:44:48,935
तो तुम यह कह रहे हो कि तुम्हारे ज़माने की
जंगों के लिए हम कसूरवार हैं?

430
00:44:48,936 --> 00:44:51,230
ऐसी बात नहीं है। लेकिन…

431
00:44:52,356 --> 00:44:53,565
तुम क्या…?

432
00:44:54,983 --> 00:44:55,818
रुको!

433
00:45:00,989 --> 00:45:03,117
- कमांडर वोल्टेमंड।
- क्या बात है?

434
00:45:03,909 --> 00:45:05,743
एक दूत?

435
00:45:05,744 --> 00:45:08,454
हार मानने के लिए अपने हाथ हिला रहा है?

436
00:45:08,455 --> 00:45:10,124
इससे काम जल्दी निपट जाएगा।

437
00:45:12,835 --> 00:45:14,377
लड़ना बंद करो!

438
00:45:14,378 --> 00:45:15,711
क्या?

439
00:45:15,712 --> 00:45:17,922
हम बात कर सकते हैं।
हथियारों की ज़रूरत नहीं है!

440
00:45:17,923 --> 00:45:19,174
तुम आख़िर हो कौन?

441
00:45:21,093 --> 00:45:23,720
और तुम खुद को एक योद्धा कहते हो?

442
00:45:31,812 --> 00:45:33,312
इस आदमी की परेशानी क्या है?

443
00:45:33,313 --> 00:45:34,313
बड़ा कायर है!

444
00:45:34,314 --> 00:45:36,525
इसके कान और नाक काट दो!

445
00:45:37,526 --> 00:45:38,777
रुको!

446
00:45:46,410 --> 00:45:47,786
राजकुमारी!

447
00:45:56,462 --> 00:45:57,463
स्कारलेट!

448
00:46:12,269 --> 00:46:14,520
तुम सब उसे हल्के में रहे हो!

449
00:46:14,521 --> 00:46:16,273
संभलकर! राजकुमारी को पकड़ो!

450
00:46:23,822 --> 00:46:26,700
यह राजकुमारी है या कोई हैवान? हद है!

451
00:46:39,755 --> 00:46:41,507
वोल्टेमंड।

452
00:46:42,132 --> 00:46:44,800
तुमने मेरे
बहुत से आदमियों को घायल कर दिया।

453
00:46:44,801 --> 00:46:46,053
मैं तुम्हें कभी माफ़ नहीं करूंगी!

454
00:46:46,845 --> 00:46:47,971
बस करो, स्कारलेट!

455
00:47:00,984 --> 00:47:03,320
चलो भागो! अभी!

456
00:47:04,112 --> 00:47:06,448
- सुरंगों में छिप जाओ!
- घोड़ों को ले आओ!

457
00:47:12,246 --> 00:47:13,539
उस आदमी ने…

458
00:47:14,289 --> 00:47:17,542
उसने जंग बंदी का कहकर
हमारा ध्यान भटकाने की एक चाल चली।

459
00:47:17,543 --> 00:47:19,085
कितना शातिर है।

460
00:47:19,086 --> 00:47:20,128
और इसकी सज़ा तो मिलेगी।

461
00:47:25,551 --> 00:47:26,718
स्कारलेट!

462
00:47:28,637 --> 00:47:31,056
हद है! एक और गोली लगेगी!

463
00:47:35,561 --> 00:47:36,936
यह तुमने क्या किया?

464
00:47:36,937 --> 00:47:38,272
तुम्हें मुझे नहीं बचाना चाहिए था!

465
00:47:40,107 --> 00:47:41,232
मुझे नहीं पता।

466
00:47:41,233 --> 00:47:44,069
तुम्हें भी मुझे
मेरे हाल पर छोड़ देना चाहिए।

467
00:47:51,159 --> 00:47:55,413
शायद मैं भी शून्यता में समा जाऊंगी।

468
00:47:55,414 --> 00:47:57,833
मैं अपनी तरफ़ से
पूरी कोशिश कर रहा हूं। हार मत मानो!

469
00:47:58,542 --> 00:47:59,710
मैं तुम्हारी आस्तीन काट रहा हूं।

470
00:48:01,128 --> 00:48:03,713
- रुको…
- अपना हाथ हटाओ।

471
00:48:03,714 --> 00:48:05,507
मुझे शर्म आ रही है।

472
00:48:13,890 --> 00:48:15,559
{\an8}इसमें दर्द होगा।

473
00:48:21,857 --> 00:48:24,318
तुमने यह काम क्यों चुना?

474
00:48:25,027 --> 00:48:28,905
{\an8}मैंने एक नर्स को लोगों की मदद करने के लिए
दिन-रात एक करते देखा था।

475
00:48:30,616 --> 00:48:32,075
इसलिए मैंने भी उसके जैसा बनने का सोचा।

476
00:48:35,871 --> 00:48:37,163
तुम पक्का पागल हो।

477
00:48:37,164 --> 00:48:38,957
क्या तुम अपना हाथ हिला सकती हो?

478
00:48:41,043 --> 00:48:43,462
लगता नहीं कि किसी नस को नुकसान पहुंचा है।

479
00:48:44,296 --> 00:48:46,465
लेकिन तुम्हें कुछ वक़्त के लिए
आराम करना चाहिए।

480
00:49:12,407 --> 00:49:13,742
मैंने अभी तो कहा कि…

481
00:49:25,253 --> 00:49:26,629
मुझे माफ़ कर दो।

482
00:49:26,630 --> 00:49:28,548
- कभी नहीं।
- तुम्हारे आगे भीख मांगता हूं!

483
00:49:29,132 --> 00:49:31,384
तुमने मेरे पिता पर कोई रहम नहीं की थी।

484
00:49:31,385 --> 00:49:33,469
रुको। मेरी बात सुनो।

485
00:49:33,470 --> 00:49:35,638
महाराज को मैंने नहीं मारा था।

486
00:49:35,639 --> 00:49:37,724
- अपना यह झूठ अपने पास रखो!
- पर यही सच है।

487
00:49:38,350 --> 00:49:41,353
क्योंकि मैंने उनकी बात सुनी थी।
जो उन्होंने धीरे से कही थी।

488
00:49:42,229 --> 00:49:43,313
उन्होंने क्या कहा था?

489
00:49:44,356 --> 00:49:46,233
क्या? आपने क्या कहा?

490
00:49:48,610 --> 00:49:49,777
उनकी आवाज़ किसी ने नहीं सुनी!

491
00:49:49,778 --> 00:49:53,572
तुमने नहीं सुना होगा, पर मैं
उनके पास था। मैंने उनकी बात सुनी थी।

492
00:49:53,573 --> 00:49:55,533
मेरे हाथ जम गए थे।

493
00:49:55,534 --> 00:49:59,286
मुझे यकीन था
कि कॉर्नेलियस ने भी वह सुना होगा।

494
00:49:59,287 --> 00:50:01,747
हम अपनी तलवारें नहीं उठा सके।

495
00:50:01,748 --> 00:50:04,709
मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना!

496
00:50:04,710 --> 00:50:06,502
{\an8}क्या तुम जानना नहीं चाहती?

497
00:50:06,503 --> 00:50:10,674
{\an8}मुझे मार दो, और मेरे साथ राजा के
आख़िरी लफ़्ज़ भी हमेशा के लिए दफ़न हो जाएंगे।

498
00:50:13,135 --> 00:50:16,095
{\an8}झूठ! तुम अपनी मौत से
बचने के लिए झूठ बोल रहे हो!

499
00:50:16,096 --> 00:50:19,306
{\an8}मैं एक योद्धा के तौर पर
अपनी रूह की कसम खाता हूं।

500
00:50:19,307 --> 00:50:20,559
{\an8}झूठे!

501
00:50:30,610 --> 00:50:31,902
ठीक है।

502
00:50:31,903 --> 00:50:36,074
अगर तुम मुझे बताओगे, तो आज़ाद कर दूंगी।
तुम्हारी तरह मैं भी कसम खाती हूं।

503
00:50:41,246 --> 00:50:43,164
मगर सच बताना।

504
00:50:43,165 --> 00:50:44,374
उन्होंने क्या कहा था?

505
00:50:48,879 --> 00:50:50,046
सिर्फ़ एक लफ़्ज़।

506
00:50:51,006 --> 00:50:52,298
"माफ़ कर दो।"

507
00:50:52,299 --> 00:50:53,675
"माफ़ कर दो"?

508
00:50:54,718 --> 00:50:57,512
क्यों? वह ऐसा क्यों कहेंगे?

509
00:51:08,482 --> 00:51:12,318
पोलोनियस। तुम हमेशा
मेरे लिए अच्छी खबरें लाते हो।

510
00:51:12,319 --> 00:51:15,113
मुझे खबर मिली है
कि वोल्टेमंड नाकाम हो गया।

511
00:51:16,823 --> 00:51:21,118
कॉर्नेलियस की तरह, हम उसे
तब तक सज़ा देंगे जब तक वह टूट नहीं जाता

512
00:51:21,119 --> 00:51:23,245
और उसे उसकी नाकामी का एहसास दिलाएंगे।

513
00:51:23,246 --> 00:51:26,916
वह शाश्वतता के बारे में भूल जाएगा।

514
00:51:26,917 --> 00:51:31,462
लेर्टेस और मैं उस राजकुमारी को ढूंढेंगे
और उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

515
00:51:31,463 --> 00:51:32,631
तो फिर जाओ।

516
00:51:40,388 --> 00:51:43,182
लॉर्ड क्लॉडियस! प्लीज़ हमें वहां ले चलिए!

517
00:51:43,183 --> 00:51:46,853
प्लीज़ हमें शाश्वतता में ले चलिए!

518
00:51:49,189 --> 00:51:51,273
जो कोई भी मेरे साथ मिलकर लड़ेगा

519
00:51:51,274 --> 00:51:54,902
उसे बिना किसी शर्त के
शाश्वतता में पनाह मिलेगी!

520
00:51:54,903 --> 00:51:58,113
आपका शुक्रिया, लॉर्ड क्लॉडियस!

521
00:51:58,114 --> 00:51:59,907
आपका बहुत-बहुत शुक्रिया!

522
00:51:59,908 --> 00:52:01,867
आपका वाकई शुक्रिया!

523
00:52:01,868 --> 00:52:03,995
मेरे खास योद्धाओ!

524
00:52:04,788 --> 00:52:06,706
मुझे अपनी वफ़ादारी का यकीन दिलाओ!

525
00:52:07,624 --> 00:52:09,166
डरो मत!

526
00:52:09,167 --> 00:52:10,335
लड़ो!

527
00:52:14,047 --> 00:52:22,305
शाश्वतता की खातिर!

528
00:52:26,226 --> 00:52:27,560
"माफ़ कर दो।"

529
00:52:27,561 --> 00:52:30,479
अगर मेरे पिता ने सच में यह कहा था,

530
00:52:30,480 --> 00:52:32,524
तो "माफ़ कर दो" से उनका क्या मतलब था?

531
00:52:33,567 --> 00:52:35,776
शायद वह गिड़गिड़ा रहे थे,

532
00:52:35,777 --> 00:52:38,654
"प्लीज़ मुझे मत मारो।
प्लीज़ मुझे माफ़ कर दो।"

533
00:52:38,655 --> 00:52:41,574
मेरे पिता कभी मौत से नहीं डरे
और न ही कभी माफ़ी की भीख मांगी।

534
00:52:41,575 --> 00:52:44,994
या वह कोई बड़ा जुर्म छिपा रहे थे,

535
00:52:44,995 --> 00:52:46,370
और उसके लिए माफ़ी चाहते थे।

536
00:52:46,371 --> 00:52:49,790
- वह ऐसे इंसान तो नहीं थे।
- तुम्हें क्या लगता है?

537
00:52:49,791 --> 00:52:54,212
शायद एक राजा के तौर पर, वह
अपनी प्रजा के सामने शर्मिंदगी जता रहे थे।

538
00:52:55,130 --> 00:52:56,755
पर क्या सच ऐसा था?

539
00:52:56,756 --> 00:52:59,008
अगर मैं तुम्हारे पिता की जगह होता,

540
00:52:59,009 --> 00:53:03,637
तो मुझे अफ़सोस होता
कि मैं तुम्हें बड़ा होते नहीं देख सका।

541
00:53:03,638 --> 00:53:06,265
"मुझे माफ़ कर दो
कि मैं एक बहुत बुरा पिता हूं।"

542
00:53:06,266 --> 00:53:08,893
इस बात के हज़ारों मतलब हो सकते हैं।

543
00:53:08,894 --> 00:53:10,729
पर उनका असली मकसद क्या था?

544
00:53:12,522 --> 00:53:14,774
इसे देखने का एक और नज़रिया भी है।

545
00:53:16,610 --> 00:53:18,194
यह बस मेरी राय है।

546
00:53:19,404 --> 00:53:21,489
- कहो तो बोलूं?
- क्या?

547
00:53:22,282 --> 00:53:25,784
"जिस इंसान से तुम नफ़रत करती हो,
उसे माफ़ कर दो। क्लॉडियस को माफ़ कर दो।"

548
00:53:25,785 --> 00:53:28,203
मगर क्यों? आख़िर क्यों?

549
00:53:28,204 --> 00:53:29,872
उसने मेरे पिता का कत्ल किया,

550
00:53:29,873 --> 00:53:33,083
हमारा देश, हमारा घर, सब कुछ छीन लिया!

551
00:53:33,084 --> 00:53:36,045
मैं ऐसे दरिंदे को कभी माफ़ नहीं कर सकती।

552
00:53:36,046 --> 00:53:40,341
मुझे यकीन है कि वह चाहते थे
कि तुम उस दरिंदे को माफ़ कर दो।

553
00:53:40,342 --> 00:53:41,425
मैं कभी माफ़ नहीं करूंगी!

554
00:53:41,426 --> 00:53:44,470
मैं सहमत हूं।
कोई फ़रिश्ता भी ऐसा नहीं कर सकता।

555
00:53:44,471 --> 00:53:45,596
तो फिर…

556
00:53:45,597 --> 00:53:49,892
लेकिन मैंने खुद उन्हें सुना था
और मुझे तो ऐसा ही महसूस होता है।

557
00:53:49,893 --> 00:53:53,103
मुझे ऐसा लगा
जैसे महाराज की सच्चाई मुझसे बात कर रही है।

558
00:53:53,104 --> 00:53:55,105
"सच्चाई" से तुम्हारा क्या मतलब है?

559
00:53:55,106 --> 00:53:56,982
मैं समझी नहीं। बताओ?

560
00:53:56,983 --> 00:53:58,359
मैं आख़िर माफ़ क्यों करूं?

561
00:53:58,360 --> 00:54:03,490
मेरे पिता मुझे ऐसे इंसान को माफ़ करने को
क्यों कहेंगे जो माफ़ी के लायक नहीं? क्यों?

562
00:54:06,326 --> 00:54:07,410
क्यों?

563
00:54:09,746 --> 00:54:11,538
तुम हमें आज़ाद कर रहे हो?

564
00:54:11,539 --> 00:54:15,126
घायल होने के बावजूद,
हम आसानी से तुम्हें हरा सकते हैं।

565
00:54:16,294 --> 00:54:19,171
वोल्टेमंड, तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे।

566
00:54:19,172 --> 00:54:22,801
तुम इतनी जल्दी भूल गए?
मैंने गोली मारकर जान लेनी चाही थी।

567
00:54:36,272 --> 00:54:37,524
चलो चलें।

568
00:55:05,260 --> 00:55:08,637
मैं इतने वक़्त से किस लिए लड़ रही थी?

569
00:55:08,638 --> 00:55:10,264
माफ़ कर दो।

570
00:55:10,265 --> 00:55:11,223
क्यों?

571
00:55:11,224 --> 00:55:12,976
माफ़ कर दो।

572
00:55:35,915 --> 00:55:37,167
माफ़ कर दो!

573
00:55:40,003 --> 00:55:41,880
माफ़ कर दो…

574
00:55:44,090 --> 00:55:49,054
मेरा इकलौता मकसद
अपने पिता का इंतकाम लेना था।

575
00:55:51,306 --> 00:55:52,557
और फिर भी…

576
00:56:01,316 --> 00:56:02,733
और फिर भी…

577
00:56:02,734 --> 00:56:03,610
माफ़ कर दो।

578
00:56:05,528 --> 00:56:07,322
माफ़ कर दो।

579
00:56:45,652 --> 00:56:47,111
तुम लोग क्या कर रहे हो?

580
00:56:47,112 --> 00:56:49,446
अंदर देखना चाहोगी?

581
00:56:49,447 --> 00:56:51,532
- अंदर?
- अलेक्ज़ेंडर।

582
00:56:51,533 --> 00:56:53,033
- क्या?
- सीज़र।

583
00:56:53,034 --> 00:56:55,786
- नामुमकिन।
- यह वाला अभी एकदम ताज़ा है।

584
00:56:55,787 --> 00:56:58,163
कोई ऐसा जिसके बारे में तुम जानना चाहती हो।

585
00:56:58,164 --> 00:56:59,832
ऐसा नहीं हो सकता…

586
00:56:59,833 --> 00:57:01,583
क्या यह मेरे पिता हो सकते हैं?

587
00:57:01,584 --> 00:57:03,335
- पिता जी!
- पिता जी!

588
00:57:03,336 --> 00:57:04,336
पिता जी!

589
00:57:04,337 --> 00:57:07,423
कुछ तो है जो मुझे समझ नहीं आ रहा!
मुझे बताइए, पिता जी!

590
00:57:07,841 --> 00:57:09,634
- मुझे बताइए!
- पिता जी!

591
00:57:33,575 --> 00:57:38,455
- जिसके बारे में तुम जानना चाहती हो…
- वह तुम खुद हो!

592
00:58:07,484 --> 00:58:11,945
ज़रा सोचो कि तुम
एक बिल्कुल अलग ज़िंदगी जी रही होती।

593
00:58:11,946 --> 00:58:13,114
तो वह कैसी होती?

594
00:58:14,365 --> 00:58:17,326
सड़क पर आइसक्रीम खाते हुए टहलना।

595
00:58:17,327 --> 00:58:20,120
या सड़क किनारे किसी कैफ़े में बातें करना।

596
00:58:20,121 --> 00:58:23,040
या किसी दुकान की खिड़की से
अंदर झांकना, और फिर…

597
00:58:23,041 --> 00:58:26,460
माफ़ करना, लेकिन तुम किसी
अलग ही दुनिया की बात कर रहे हो।

598
00:58:26,461 --> 00:58:27,795
मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।

599
00:58:28,880 --> 00:58:31,340
मुझे लगता है
कि तुम्हें मुझ पर तरस आ रहा है।

600
00:58:31,341 --> 00:58:33,592
लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचती।

601
00:58:33,593 --> 00:58:35,844
ऐसा नहीं है कि मैं अपनी ज़िंदगी बदल सकूं।

602
00:58:35,845 --> 00:58:37,388
मैंने ऐसी ही ज़िंदगी जी है।

603
00:58:38,473 --> 00:58:42,268
अगर तुम फिर से मर जाओ
और हमेशा के लिए गायब हो जाओ तब भी?

604
00:58:43,770 --> 00:58:44,979
मुझे डर नहीं लगता।

605
00:58:45,939 --> 00:58:49,525
सच कहूं तो, बस अपने पिता का इंतकाम लेकर…

606
00:58:49,526 --> 00:58:51,444
मैं गायब हो जाना चाहती हूं।

607
00:58:54,447 --> 00:58:57,700
सुनो। यह एक बहुत दूर के
भविष्य का एक मशहूर गाना है।

608
00:58:58,785 --> 00:59:05,792
मुझे प्यार का फ़लसफ़ा समझा दे ज़रा

609
00:59:06,501 --> 00:59:13,508
यह वह है करिश्मा जो सबको है पता

610
00:59:14,551 --> 00:59:20,055
मेरे इस सूने दिल को यह देता है भर

611
00:59:20,056 --> 00:59:27,063
मुझे प्यार की हर हकीकत बता दे ज़रा तू

612
00:59:27,897 --> 00:59:32,901
मेरे जीने का कोई मकसद मुझे दे तू

613
00:59:32,902 --> 00:59:39,534
इससे पहले कि अपना यह दिल मैं हार बैठूं

614
01:00:48,186 --> 01:00:53,690
मुझे प्यार का फ़लसफ़ा समझा दे ज़रा

615
01:00:53,691 --> 01:00:59,112
यह है वह करिश्मा जो सबको है पता

616
01:00:59,113 --> 01:01:03,450
मेरे इस सूने दिल को यह देता है भर

617
01:01:03,451 --> 01:01:09,122
मैं प्यार की हर वह बात चाहूं जानना

618
01:01:09,123 --> 01:01:14,878
कहीं जो छुपा है, वह गहरा राज़ है यह

619
01:01:14,879 --> 01:01:18,256
तू ढूंढ ला उस ताले की चाबी

620
01:01:18,257 --> 01:01:19,092
{\an8}हिजिरी!

621
01:01:27,600 --> 01:01:29,559
कई मुलाकातों के हसीन सिलसिले होंगे

622
01:01:29,560 --> 01:01:33,439
वक़्त के इस बहते हुए दरिया में

623
01:01:35,316 --> 01:01:37,192
मैं मिलूंगी तुझसे आकर वहीं

624
01:01:37,193 --> 01:01:40,195
हमारे उसी मिलन के घड़ी में

625
01:01:40,196 --> 01:01:42,739
{\an8}यह तो… मैं हूं!

626
01:01:42,740 --> 01:01:46,451
मैं जो कुछ भी देखूं, वह रोशन सा है

627
01:01:46,452 --> 01:01:49,913
एक नई सी चमक संग है खिल रहा

628
01:01:49,914 --> 01:01:53,000
जैसे फिर से उसे कोई ज़िंदगी है मिल गई

629
01:01:53,668 --> 01:01:55,836
{\an8}एक अलग सी… मैं!

630
01:01:55,837 --> 01:02:01,425
हवाएं, यह बारिश और वह सतरंगी इंद्रधनुष

631
01:02:01,426 --> 01:02:05,721
यूं लगे बदल गए हैं किसी सुरीले गीत में

632
01:02:05,722 --> 01:02:09,850
यह दुनिया

633
01:02:09,851 --> 01:02:11,893
कितनी हसीन हो गई है

634
01:02:11,894 --> 01:02:15,480
मेरे वजूद का बीज अब खिल जाने दो

635
01:02:15,481 --> 01:02:19,276
ज़मीन को चीरकर इसे आज़ाद हो जाने दो

636
01:02:19,277 --> 01:02:25,908
हूं जैसी भी मैं, मुझे बस खिल जाने दो

637
01:02:30,621 --> 01:02:36,168
मुझे प्यार का फ़लसफ़ा समझा दे ज़रा

638
01:02:36,169 --> 01:02:42,007
यह है वह करिश्मा जो सबको है पता

639
01:02:42,008 --> 01:02:46,344
मेरे इस सूने दिल को यह भर देता है

640
01:02:46,345 --> 01:02:51,558
मुझे प्यार की हर हकीकत बता दे तू

641
01:02:51,559 --> 01:02:55,228
मेरे जीने का कोई मकसद मुझे दे तू

642
01:02:55,229 --> 01:03:01,693
इससे पहले कि मैं अपना यह दिल बैठूं हार

643
01:03:01,694 --> 01:03:06,948
मुझे प्यार का फ़लसफ़ा समझा दे ज़रा

644
01:03:06,949 --> 01:03:12,789
यह है वह करिश्मा जो सबको है पता

645
01:03:37,396 --> 01:03:39,982
तुम अचानक से बेहोश हो गई थी।

646
01:03:41,818 --> 01:03:42,734
मैंने उसे देखा…

647
01:03:42,735 --> 01:03:44,986
- वह ज़माना जिसमें तुम रहते हो।
- क्या?

648
01:03:44,987 --> 01:03:47,365
मैंने समय में जाकर सफ़र किया।

649
01:03:51,410 --> 01:03:53,078
{\an8}और फिर…

650
01:03:53,079 --> 01:03:56,332
{\an8}हिजिरी, तुमने अच्छा डांस किया।

651
01:03:58,626 --> 01:03:59,876
{\an8}शायद वह मैं नहीं था।

652
01:03:59,877 --> 01:04:03,964
{\an8}नहीं। तुमने अगुवा थे।

653
01:04:03,965 --> 01:04:06,634
{\an8}मैं सच में बहुत ख़ुश थी।

654
01:04:09,679 --> 01:04:12,890
{\an8}अगर मैं किसी और दौर में पैदा हुई होती,

655
01:04:13,933 --> 01:04:16,352
{\an8}तो क्या मैं कोई और इंसान होती?

656
01:04:17,812 --> 01:04:21,690
{\an8}क्या मैं खुद को

657
01:04:21,691 --> 01:04:25,987
{\an8}इस दर्द और बेबसी के हवाले
करने से रोक सकती थी?

658
01:04:27,363 --> 01:04:29,824
{\an8}स्कारलेट, रोना बंद करो।

659
01:04:29,949 --> 01:04:31,325
{\an8}मैं यहीं हूं।

660
01:04:31,951 --> 01:04:35,204
अब तुम्हें और रोने की ज़रूरत नहीं है।

661
01:06:11,425 --> 01:06:12,510
सुनिए।

662
01:06:13,678 --> 01:06:15,680
क्या आप कोई राजकुमारी हैं?

663
01:06:18,224 --> 01:06:19,391
नहीं।

664
01:06:19,392 --> 01:06:22,103
आप इतनी खूबसूरत हो, तो मुझे लगा।

665
01:06:24,063 --> 01:06:27,774
काश मैं एक राजकुमारी बनकर पैदा हुई होती।

666
01:06:27,775 --> 01:06:30,236
आप भी यही चाहती होंगी। है न?

667
01:06:32,571 --> 01:06:36,950
अगर मैं एक राजकुमारी होती,
तो एक चीज़ है जो मैं करना चाहती।

668
01:06:36,951 --> 01:06:37,993
वह क्या है?

669
01:06:37,994 --> 01:06:41,247
मैं एक ऐसी दुनिया बनाना चाहती हूं
जहां हम जैसे बच्चों को मरना न पड़े।

670
01:06:50,089 --> 01:06:50,923
हां।

671
01:07:04,270 --> 01:07:05,895
शाश्वतता…

672
01:07:05,896 --> 01:07:11,234
यह स्वर्ग इन पवित्र पहाड़ों की
चोटी के भी ऊपर है!

673
01:07:11,235 --> 01:07:15,572
सिर्फ़ ताक़तवर ही
इसमें कदम रखने के लायक हैं। सुनो!

674
01:07:15,573 --> 01:07:20,077
किसी और को
इसके किनारों पर फटकने भी मत देना!

675
01:07:27,126 --> 01:07:28,877
राजकुमारी को ढूंढने का काम
मुझ पर छोड़ दीजिए,

676
01:07:28,878 --> 01:07:32,881
- गिल्डनस्टर्न और…
- मेरे यानी रोसेनक्रैंट्ज़ पर!

677
01:07:32,882 --> 01:07:36,385
- हम उसे बहुत जल्द ढूंढ निकालेंगे…
- और शाश्वतता में जाएंगे।

678
01:07:38,763 --> 01:07:40,264
- याहू!
- याहू!

679
01:07:59,533 --> 01:08:01,993
हमें शाश्वतता में जाने दो!

680
01:08:01,994 --> 01:08:03,828
हमें चोटी तक ले चलो!

681
01:08:03,829 --> 01:08:06,456
चोटी तक!

682
01:08:06,457 --> 01:08:08,250
इस दीवार को हटाओ!

683
01:08:08,834 --> 01:08:11,003
- यहां से चले जाओ!
- वरना हम गोली चला देंगे!

684
01:08:42,827 --> 01:08:45,913
आगे बढ़ो! शाश्वतता बस आगे ही है!

685
01:09:01,220 --> 01:09:03,263
क्लॉडियस के सैनिकों को मार गिराओ!

686
01:09:03,264 --> 01:09:05,390
शाश्वतता पर सिर्फ़ उनका हक नहीं है!

687
01:09:05,391 --> 01:09:06,684
हमला!

688
01:10:17,755 --> 01:10:20,381
- प्लीज़।
- मुझे मत मारो।

689
01:10:20,382 --> 01:10:22,967
- डरो मत।
- हम तो बस किसी को ढूंढ रहे हैं।

690
01:10:22,968 --> 01:10:25,511
ढूंढ रहे हो? किसे ढूंढ रहे हो?

691
01:10:25,512 --> 01:10:26,889
राजकुमारी को!

692
01:10:29,350 --> 01:10:31,100
क्या किसी ने उसे देखा है?

693
01:10:31,101 --> 01:10:33,771
उसने अपने बाल पीछे की तरफ़ गूंथे हुए हैं।

694
01:10:35,522 --> 01:10:37,608
- बिल्कुल ऐसे!
- छोड़ो मुझे!

695
01:10:38,525 --> 01:10:40,818
- उसके बाल ऐसे ही हैं!
- मुझे दर्द हो रहा है…

696
01:10:40,819 --> 01:10:43,446
- उसे छोड़ दो!
- मुंह बंद कर!

697
01:10:43,447 --> 01:10:46,574
जो भी हमें राजकुमारी का पता बताएगा
वह आज़ाद हो जाएगा!

698
01:10:46,575 --> 01:10:50,870
बल्कि, वह हमारे साथ
शाश्वतता तक भी चल सकता है!

699
01:10:50,871 --> 01:10:52,121
यह सब झूठ है!

700
01:10:52,122 --> 01:10:54,833
मैं कभी तुम्हारा गुलाम नहीं बनूंगा।

701
01:10:55,501 --> 01:10:59,504
तो फिर हमेशा के लिए
इस मुर्दों की सरज़मीन में रेंगते रहो।

702
01:10:59,505 --> 01:11:00,506
चलो कहीं और ढूंढते हैं।

703
01:11:03,842 --> 01:11:04,802
रुको।

704
01:11:06,637 --> 01:11:07,763
यह क्या है?

705
01:11:09,431 --> 01:11:14,186
डेनमार्क का एक सोने का सिक्का।
तुम्हारे पास ऐसी कोई चीज़ क्यों होगी?

706
01:11:16,730 --> 01:11:21,067
क्या तुम राजकुमारी के बारे में
कुछ जानती हो?

707
01:11:21,068 --> 01:11:22,902
मुझे कुछ नहीं पता!

708
01:11:22,903 --> 01:11:25,446
मुझसे कुछ मत छिपाओ! सच-सच बताओ!

709
01:11:25,447 --> 01:11:27,031
अगर तुमने नहीं बताया तो…

710
01:11:27,032 --> 01:11:29,660
रुको! उसे चोट मत पहुंचाओ!

711
01:11:31,412 --> 01:11:32,662
राजकुमारी?

712
01:11:32,663 --> 01:11:34,456
हमें राजकुमारी मिल गई!

713
01:11:36,458 --> 01:11:37,710
उठाओ इसे!

714
01:11:39,378 --> 01:11:40,713
{\an8}राजकुमारी…

715
01:11:42,089 --> 01:11:43,006
{\an8}राजकुमारी!

716
01:11:43,007 --> 01:11:45,342
जल्दी करो और भागो! जाओ!

717
01:11:45,968 --> 01:11:48,303
हमने राजकुमारी को पकड़ लिया है!

718
01:11:48,304 --> 01:11:50,305
राजा क्लॉडियस हमारी बड़ी तारीफ़ करेंगे!

719
01:11:50,306 --> 01:11:53,767
- और इसके बदले…
- वह हमें शाश्वतता में ले जाएंगे!

720
01:11:58,355 --> 01:11:59,315
स्कारलेट!

721
01:12:06,155 --> 01:12:08,907
- आख़िर तुम हो कौन?
- छोड़ दो उसे!

722
01:12:11,785 --> 01:12:13,037
तीर नहीं चला सकते?

723
01:12:14,496 --> 01:12:15,872
तुम्हें रोक कौन रहा है?

724
01:12:15,873 --> 01:12:17,915
क्या यह कोई खिलौना है?

725
01:12:17,916 --> 01:12:20,461
लगता है इस लड़के को धनुष चलाना नहीं आता।

726
01:12:23,547 --> 01:12:27,551
तुम यहां क्यों आए हो?

727
01:12:28,385 --> 01:12:29,469
मैं…

728
01:12:29,470 --> 01:12:33,639
इस जगह पर आने का तुम्हारा मकसद क्या है?

729
01:12:33,640 --> 01:12:34,892
मैं…

730
01:12:50,741 --> 01:12:51,742
मैं…

731
01:12:53,243 --> 01:12:54,745
मैं…

732
01:13:32,991 --> 01:13:33,826
{\an8}हिजिरी!

733
01:13:37,538 --> 01:13:38,789
तुम ठीक तो हो?

734
01:13:39,790 --> 01:13:42,333
मैं ठीक हूं। और तुम?

735
01:13:42,334 --> 01:13:43,544
मैं ठीक हूं।

736
01:13:48,132 --> 01:13:49,799
तुम्हें ज़िंदा रहना होगा।

737
01:13:49,800 --> 01:13:50,843
मैं रहूंगी।

738
01:14:15,993 --> 01:14:18,370
समझा दे ज़रा

739
01:14:19,037 --> 01:14:24,251
मुझे प्यार का फ़लसफ़ा

740
01:14:25,627 --> 01:14:31,757
यह है वह करिश्मा

741
01:14:31,758 --> 01:14:34,344
जो सबको है पता

742
01:14:35,554 --> 01:14:40,851
मेरे इस सूने दिल को यह देता है भर

743
01:14:42,811 --> 01:14:45,480
चाहूं मैं जानना

744
01:14:45,481 --> 01:14:50,402
प्यार की हर वह बात

745
01:14:52,112 --> 01:14:56,783
मेरे जीने का कोई मकसद मुझे दे तू

746
01:14:58,243 --> 01:15:00,745
इससे पहले

747
01:15:00,746 --> 01:15:06,752
कि अपना यह दिल मैं हार बैठूं

748
01:15:08,712 --> 01:15:11,088
समझा दे ज़रा

749
01:15:11,089 --> 01:15:17,012
मुझे प्यार का फ़लसफ़ा

750
01:15:18,180 --> 01:15:23,310
यह वह करिश्मा है

751
01:15:24,144 --> 01:15:26,522
जो है सबको पता

752
01:15:27,814 --> 01:15:32,819
मेरे इस सूने दिल को देता है यह भर

753
01:15:34,780 --> 01:15:39,825
चाहूं मैं जानना

754
01:15:39,826 --> 01:15:42,329
प्यार की हर वह बात

755
01:15:43,413 --> 01:15:49,043
वह गहरा राज़ है यह

756
01:15:49,044 --> 01:15:51,630
कहीं है जो छुपा

757
01:15:52,631 --> 01:15:57,636
मेरे लिए उन राज़ों पर से पर्दा उठा दे

758
01:16:10,107 --> 01:16:13,277
- क्लॉडियस को हराओ!
- महल की तरफ़ बढ़ो!

759
01:16:21,910 --> 01:16:23,953
- वह यहां नहीं है।
- वह कहां है?

760
01:16:23,954 --> 01:16:25,872
- क्या वह भाग गया?
- सत्यानाश!

761
01:16:38,885 --> 01:16:41,930
एक बार फिर से दिन निकल आया है।

762
01:16:51,398 --> 01:16:52,649
माफ़ करना।

763
01:17:29,144 --> 01:17:31,479
यह पहाड़ की चोटी है।

764
01:17:31,480 --> 01:17:34,900
लेकिन…यहां शाश्वतता तक
जाने के लिए कोई सीढ़ियां नहीं हैं!

765
01:17:37,569 --> 01:17:38,654
वह यहां नहीं है।

766
01:17:41,865 --> 01:17:44,533
मुझे लगा था कि मेरे अंकल यहीं होंगे।

767
01:17:44,534 --> 01:17:46,536
- वह यहां नहीं हैं।
- क्या?

768
01:17:48,330 --> 01:17:50,998
वह पहले ही शाश्वतता जा चुके हैं।

769
01:17:50,999 --> 01:17:54,586
और तुम मरे लोगों की इस सरज़मीन में ही
शून्यता में तब्दील होने वाली हो।

770
01:18:10,727 --> 01:18:11,978
- स्कारलेट!
- अरे, यहीं रहो!

771
01:18:16,066 --> 01:18:19,860
खाई में गिरकर मरना चाहोगी या तलवार से।

772
01:18:19,861 --> 01:18:21,363
फ़ैसला तुम्हारा है।

773
01:18:30,247 --> 01:18:31,331
तुम?

774
01:18:31,998 --> 01:18:35,502
- कॉर्नेलियस!
- क्या हमारे बीच एक ग़द्दार है?

775
01:18:39,047 --> 01:18:42,258
हमने तुम्हें कड़ी सज़ा दी थी
और तुम्हारे हथियार भी छीन लिए थे,

776
01:18:42,259 --> 01:18:43,884
फिर भी तुम अपने पैरों पर खड़े हो?

777
01:18:43,885 --> 01:18:45,302
ग़द्दार कहीं के!

778
01:18:45,303 --> 01:18:48,432
इस बार कोई रहम नहीं किया जाएगा,
सिर्फ़ गोलियां चलेंगी!

779
01:18:49,474 --> 01:18:50,725
वोल्टेमंड!

780
01:18:50,726 --> 01:18:54,311
ग़द्दार कहीं के!
राजकुमारी का साथ क्यों दे रहे हो?

781
01:18:54,312 --> 01:18:56,314
हम अब और तुम्हारे पिट्ठू बनकर नहीं रहेंगे।

782
01:18:57,023 --> 01:18:59,109
और तुम्हारा भी किस्सा खत्म।

783
01:19:00,360 --> 01:19:03,155
छड़ी के सहारे चलने वाला कोई लंगड़ा
मुझे कभी नहीं हरा सकता!

784
01:19:08,410 --> 01:19:10,537
शून्यता में गायब हो जाओ!

785
01:19:18,837 --> 01:19:20,172
तुम नरक में जाओगे!

786
01:19:26,595 --> 01:19:28,013
हटो, वोल्टेमंड!

787
01:19:28,680 --> 01:19:31,057
कॉर्नेलियस! शून्यता में तब्दील हो जा!

788
01:19:48,492 --> 01:19:50,786
तुम्हारी मंज़िल वहां ऊपर है।

789
01:20:01,046 --> 01:20:03,965
तुम इतनी दूर तक आ गई।
जाओ अपना इंतकाम पूरा करो।

790
01:20:12,182 --> 01:20:14,059
तुम्हारा शुक्रिया।

791
01:22:56,846 --> 01:22:57,847
क्या यह…?

792
01:23:04,562 --> 01:23:05,897
ओ महान द्वार!

793
01:23:06,648 --> 01:23:08,858
शाश्वतता के द्वार!

794
01:23:09,567 --> 01:23:11,486
मैं एक राजा हूं!

795
01:23:12,529 --> 01:23:13,904
क्लॉडियस!

796
01:23:13,905 --> 01:23:17,867
{\an8}फिर भी तुमने अपना दरवाज़ा
क्यों बंद कर रखा है?

797
01:23:18,576 --> 01:23:20,787
{\an8}क्यों?

798
01:23:24,207 --> 01:23:25,291
{\an8}लानत है!

799
01:23:26,001 --> 01:23:28,920
{\an8}मैं यहां तक आया हूं।
मुझसे क्या चूक हो रही है?

800
01:23:36,970 --> 01:23:38,596
ये खून से सने हाथ…

801
01:23:39,222 --> 01:23:42,182
मेरे गुनाह।
अरे, मेरे गुनाह बहुत संगीन हैं…

802
01:23:42,183 --> 01:23:44,853
अब मोक्ष की प्रार्थना करने के अलावा
और कोई रास्ता नहीं है।

803
01:23:45,353 --> 01:23:48,147
या इन सब चीज़ों के लिए बहुत देर हो चुकी है?

804
01:23:48,148 --> 01:23:49,190
और प्रार्थना करूं भी कैसे?

805
01:23:49,733 --> 01:23:52,776
अब भी मेरे पास
मेरे गुनाहों की कमाई जो मौजूद है।

806
01:23:52,777 --> 01:23:56,030
यह ताज, यह रुतबा, और मेरी रानी…

807
01:23:56,031 --> 01:23:57,615
किसी को मुक्ति कैसे मिल सकती है?

808
01:24:00,160 --> 01:24:01,286
पश्चाताप करना होगा…

809
01:24:01,911 --> 01:24:04,289
यही इकलौता रास्ता है।
मुझे अपने पाप स्वीकार करने होंगे।

810
01:24:08,543 --> 01:24:13,213
मुझ जैसे बड़े गुनहगार को माफ़ कर दीजिए।

811
01:24:13,214 --> 01:24:14,549
मुझे बचा लीजिए।

812
01:24:22,223 --> 01:24:26,810
मैंने उन अनगिनत दुखी लोगों को
हर तरह का दुख पहुंचाया

813
01:24:26,811 --> 01:24:29,063
जो शाश्वतता में आना चाहते हैं।

814
01:24:29,064 --> 01:24:31,941
तो प्लीज़ मुझे बख्श दीजिए…

815
01:25:16,152 --> 01:25:19,823
राजा क्लॉडियस,
मैं तुम्हारे असली इरादे समझ चुकी हूं।

816
01:25:20,657 --> 01:25:21,783
फिर भी,

817
01:25:22,534 --> 01:25:24,536
मुझे तुमसे एक बात कहनी है।

818
01:25:25,120 --> 01:25:28,080
प्लीज़, कुबूल कर लो कि तुम गलत थे।

819
01:25:28,081 --> 01:25:30,707
कि मेरे पिता को मारना एक गलती थी।

820
01:25:30,708 --> 01:25:33,169
उनकी इस बेटी से माफ़ी मांग लो।

821
01:25:55,191 --> 01:25:56,359
अंकल।

822
01:26:01,114 --> 01:26:02,282
अंकल।

823
01:26:04,617 --> 01:26:06,368
माफ़ी मांग लूं?

824
01:26:06,369 --> 01:26:07,287
हँसी आती है!

825
01:26:09,873 --> 01:26:12,666
मुझे फ़िलहाल बस एक ही पछतावा है।

826
01:26:12,667 --> 01:26:17,671
कि मैंने तुम्हारे बाप को
मारने से पहले और क्यों नहीं तड़पाया

827
01:26:17,672 --> 01:26:21,592
ताकि तुम डर से कांपती रहो
और कभी मेरे खिलाफ़ न जा सको!

828
01:26:21,593 --> 01:26:24,094
मुझे उसके बदन का
कतरा-कतरा खून बहा देना चाहिए था,

829
01:26:24,095 --> 01:26:26,555
और उसकी हड्डियों से
गोश्त नोच लेना चाहिए था

830
01:26:26,556 --> 01:26:29,183
जब वह मुझसे मौत की भीख मांग रहा था।

831
01:26:29,184 --> 01:26:31,101
अगर मैंने तुम्हें वह सब दिखाया होता,

832
01:26:31,102 --> 01:26:33,520
तो तुम आज मेरे सामने खड़ी होकर

833
01:26:33,521 --> 01:26:37,232
यह बेवकूफ़ी भरी बकवास नहीं कर रही होती!

834
01:26:37,233 --> 01:26:42,404
और अभी जो आप पश्चाताप कर रहे थे,
या लोगों के लिए आपकी वह हमदर्दी कहां गई?

835
01:26:42,405 --> 01:26:45,782
दूसरों को अपने साथ लाने में
मेरा क्या फ़ायदा है?

836
01:26:45,783 --> 01:26:48,369
{\an8}शाश्वतता पर सिर्फ़ मेरा हक है!

837
01:26:48,870 --> 01:26:50,622
{\an8}सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरा!

838
01:26:57,545 --> 01:27:03,050
लालच से भरे एक घटिया दिल वाला आदमी
यहां खड़ा भी कैसे हो सकता है?

839
01:27:03,051 --> 01:27:06,094
तुम दूसरों की उम्मीदों को
पैरों तले कुचलते हो।

840
01:27:06,095 --> 01:27:08,765
तुम आख़िर शाश्वतता में
कैसे दाखिल हो सकते हो?

841
01:27:09,390 --> 01:27:13,268
{\an8}क्या मैं तुम्हें उस दर्द और पछतावे का
एक कतरा महसूस करवाऊं

842
01:27:13,269 --> 01:27:16,480
{\an8}जो मेरे पिता ने सहा था?

843
01:27:16,481 --> 01:27:17,649
{\an8}दिखाऊं तुम्हें?

844
01:27:23,529 --> 01:27:24,822
माफ़ कर दो।

845
01:27:29,535 --> 01:27:30,870
माफ़ कर दो।

846
01:27:49,013 --> 01:27:53,308
क्या मुझे अपना इंतकाम लेना चाहिए?

847
01:27:53,309 --> 01:27:55,645
या मुझे वह सब माफ़ कर देना चाहिए?

848
01:28:00,191 --> 01:28:03,068
मुझे ही इतना दर्द क्यों सहना पड़ रहा है?

849
01:28:03,069 --> 01:28:05,237
वह क्या है जिसने मुझे जकड़ रखा है?

850
01:28:05,238 --> 01:28:06,363
मैं नहीं जानती!

851
01:28:06,364 --> 01:28:08,907
क्या मुझे जीने का
कोई और रास्ता नहीं मिल सकता?

852
01:28:08,908 --> 01:28:12,786
मैं नहीं जानती!

853
01:28:12,787 --> 01:28:14,246
फिर मेरे पास कोई आस नहीं है।

854
01:28:14,247 --> 01:28:18,166
मैं कुछ नहीं कर सकती!
मैं इतने वक्त से ऐसे ही तो जी रही हूं!

855
01:28:18,167 --> 01:28:21,629
सच। तो फिर मेरी कोई आस नहीं है,
और यही मेरा अंजाम है।

856
01:28:23,673 --> 01:28:25,841
नफ़रत ने मुझे
तलवारबाज़ी सीखने पर मजबूर किया।

857
01:28:25,842 --> 01:28:29,511
इंतकाम के लिए, मेरे पिता के लिए,
और उन सभी के लिए जिन्होंने दर्द सहा।

858
01:28:29,512 --> 01:28:34,182
मैंने खुद को बार-बार पीछे खींचा है।

859
01:28:34,183 --> 01:28:37,519
मैं खुद से कहती रही,
"यह सब ऐसे नहीं होना चाहिए था।"

860
01:28:37,520 --> 01:28:41,149
अब तक, मैं खुद को माफ़ किए बिना ही
अपनी ज़िंदगी जीती आई हूं,

861
01:28:42,317 --> 01:28:44,819
खुद को माफ़ किए बिना ही…

862
01:28:46,863 --> 01:28:50,700
खुद को माफ़ किए बिना।

863
01:28:56,039 --> 01:28:57,414
अपने आप को।

864
01:28:57,415 --> 01:28:58,874
माफ़ कर दो।

865
01:28:58,875 --> 01:29:00,751
अपने आप को…

866
01:29:00,752 --> 01:29:02,045
माफ़ कर दो।

867
01:29:23,941 --> 01:29:25,026
स्कारलेट।

868
01:29:37,080 --> 01:29:38,247
स्कारलेट।

869
01:29:39,332 --> 01:29:40,624
पिता जी!

870
01:29:40,625 --> 01:29:45,880
मेरे नाम पर इंतकाम लेने की
यह बेवकूफ़ी बंद करो।

871
01:29:47,632 --> 01:29:52,135
तुम्हारा कोई और भी "शख़्सियत" होगी
जिसकी तुम चाह रखती हो,

872
01:29:52,136 --> 01:29:56,808
जो नफ़रत और इंतकाम की आग में न जल रही हो।

873
01:29:59,268 --> 01:30:02,563
मैं चाहता हूं कि तुम अपनी ज़िंदगी जियो
और उसे यादगार बनाओ।

874
01:30:05,733 --> 01:30:09,237
मैं तुम्हें आज़ादी से जीते हुए,
नाम रौशन करते चाहता हूं।

875
01:30:09,904 --> 01:30:11,155
पिता जी।

876
01:30:38,641 --> 01:30:40,183
ध्यान से सुनो।

877
01:30:40,184 --> 01:30:44,146
यह तुम्हारे जैसी एक नाकाम इंसान की
बेटी के लिए सही जगह नहीं है!

878
01:30:44,147 --> 01:30:47,065
शाश्वतता सिर्फ़ मेरी है।

879
01:30:47,066 --> 01:30:48,900
इसमें कोई और दाखिल नहीं हो सकता।

880
01:30:48,901 --> 01:30:53,613
सिर्फ़ मैं और मेरी रानी ही
इस दरवाज़े से गुज़रेंगे!

881
01:30:53,614 --> 01:30:55,490
{\an8}शून्यता की गहराइयों में दफ़न हो जाओ!

882
01:30:55,491 --> 01:30:57,493
अपने उस मनहूस पिता के पीछे जाओ!

883
01:31:04,834 --> 01:31:07,627
मैं तुम्हें माफ़ नहीं करूंगी।

884
01:31:07,628 --> 01:31:09,881
मैं तुम्हें माफ़ कर नहीं सकती। लेकिन…

885
01:31:11,632 --> 01:31:13,341
मेरी जंग अब खत्म हो चुकी है।

886
01:31:13,342 --> 01:31:17,096
उन सबकी खातिर जिन्होंने इस जंग के
खत्म होने की दुआ मांगी थी।

887
01:31:18,639 --> 01:31:21,766
इसका मतलब
कि भविष्य में लोगों के पास शांति से

888
01:31:21,767 --> 01:31:23,769
एक साथ मिलकर जीने का मौका होगा।

889
01:31:26,355 --> 01:31:29,983
{\an8}अपने इन खोखले उसूलों को
मीठे लफ़्ज़ों में लपेट लो, बेवकूफ़ लड़की!

890
01:31:29,984 --> 01:31:32,528
{\an8}तुम्हारा नामो-निशान
हमेशा के लिए मिट जाएगा!

891
01:32:16,572 --> 01:32:18,574
गर्ट्रूड!

892
01:32:19,283 --> 01:32:21,744
प्लीज़! मेरी मदद करो!

893
01:32:22,870 --> 01:32:24,288
शाश्वतता…

894
01:32:25,039 --> 01:32:26,457
गर्ट्रूड!

895
01:32:27,416 --> 01:32:30,628
शाश्वतता बिल्कुल हमारे सामने है…

896
01:32:33,464 --> 01:32:35,548
मैं मिटना नहीं चाहता!

897
01:32:35,549 --> 01:32:37,842
मुझे शून्यता में तब्दील मत होने दो!

898
01:32:37,843 --> 01:32:40,096
मैं मिटना नहीं चाहता!

899
01:32:41,430 --> 01:32:42,932
मुझे बचाओ!

900
01:32:47,186 --> 01:32:48,771
{\an8}गर्ट्रूड!

901
01:32:49,647 --> 01:32:52,316
{\an8}मुझे बचा लो! मैं मरना नहीं चाहता!

902
01:32:52,942 --> 01:32:55,319
{\an8}मैं मरना नहीं चाहता!

903
01:33:50,458 --> 01:33:51,584
आख़िरकार…

904
01:33:53,127 --> 01:33:56,004
मैंने इन सब चीज़ों को
अंजाम तक पहुंचा दिया है।

905
01:33:56,005 --> 01:33:59,299
अब मैं सुकून से मिट सकती हूं।

906
01:33:59,300 --> 01:34:02,178
तुम इस बारे में गलत हो, स्कारलेट।

907
01:34:02,845 --> 01:34:04,138
क्या?

908
01:34:05,264 --> 01:34:11,061
इंसान आज भी इस जगह को दूसरी दुनिया,

909
01:34:11,062 --> 01:34:12,687
शाश्वतता वगैरह कहते हैं।

910
01:34:12,688 --> 01:34:14,856
लेकिन वे बहुत बड़ी ग़लतफहमी में हैं।

911
01:34:14,857 --> 01:34:19,903
यह एक ऐसी दुनिया है जहां ज़िंदगी और
मौत के बीच जंग नहीं होती, वे साथ रहते हैं।

912
01:34:19,904 --> 01:34:22,947
सिर्फ़ ज़िंदगी और मौत नहीं, बल्कि वक़्त भी।

913
01:34:22,948 --> 01:34:27,160
यहां, अतीत और भविष्य एक साथ मिल जाते हैं।

914
01:34:27,161 --> 01:34:30,414
इसीलिए तुम दोनों साथ हो।

915
01:34:31,415 --> 01:34:32,500
अब,

916
01:34:33,626 --> 01:34:38,755
तुम दोनों में से कोई एक ऐसा है
जो अब भी ज़िंदा है।

917
01:34:38,756 --> 01:34:40,715
मरा नहीं है?

918
01:34:40,716 --> 01:34:45,095
ज़िंदा लोगों के जागने का वक़्त
बहुत तेज़ी से करीब आ रहा है।

919
01:34:45,096 --> 01:34:47,555
वह इंसान यहां नहीं रुक सकता।

920
01:34:47,556 --> 01:34:53,061
जहां से वे आए थे,
उनके वहां लौटने का वक़्त लगभग आ चुका है।

921
01:34:53,062 --> 01:34:55,855
हां। आपका मतलब उससे है।

922
01:34:55,856 --> 01:34:59,067
यह शुरू से ही कह रहा था कि यह मरा नहीं है।

923
01:34:59,068 --> 01:35:02,195
कि वह गलती से यहां आ गया है। तो…

924
01:35:02,196 --> 01:35:04,239
मुझे सब याद आ गया। मैं सच में मर गया था।

925
01:35:04,240 --> 01:35:05,241
क्या?

926
01:35:05,908 --> 01:35:08,119
वह तुम हो, स्कारलेट।

927
01:35:10,162 --> 01:35:12,790
मुझे सब याद आ गया। मैं सच में मर गया था।

928
01:35:13,958 --> 01:35:15,834
ईआर हेडक्वार्टर्स से सभी एंबुलेंस सुनें।

929
01:35:15,835 --> 01:35:19,296
एंबुलेंस भेज दी गई हैं।
दो आदमी बेहोश पाए गए हैं।

930
01:35:21,132 --> 01:35:22,800
ईआर हेडक्वार्टर्स की ओर से
फ़िलहाल इतना ही।

931
01:35:24,176 --> 01:35:27,137
इमरजेंसी। ईआर हेडक्वार्टर्स से
सभी एंबुलेंस सुनें।

932
01:35:27,138 --> 01:35:30,014
चाकू से हमला होने की शिकायत मिली है।

933
01:35:30,015 --> 01:35:32,016
हमलावर अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

934
01:35:32,017 --> 01:35:34,854
हमलावर की हर हरकत पर नज़र बनाए रखें।

935
01:35:38,190 --> 01:35:39,483
मेरा मरने का कोई इरादा नहीं था।

936
01:35:40,192 --> 01:35:42,862
मैंने बस पलक झपकते ही
बीच में छलांग लगा दी।

937
01:35:43,446 --> 01:35:46,656
इसीलिए मुझे एहसास ही नहीं हुआ
कि मैं मर चुका हूं।

938
01:35:46,657 --> 01:35:48,826
मुझे बस यही लगता रहा
कि मैं अभी भी ज़िंदा हूं।

939
01:35:50,494 --> 01:35:55,082
मैं मर चुका हूं। वह तुम हो जो ज़िंदा है।

940
01:36:00,004 --> 01:36:01,796
वह मैं नहीं हूं।

941
01:36:01,797 --> 01:36:03,340
वह मैं नहीं हो सकती।

942
01:36:11,599 --> 01:36:13,642
धार मेरे अंगों तक पहुंच गई थी।

943
01:36:14,727 --> 01:36:17,604
मैंने कुछ देर के लिए खून बहना रोक दिया था,

944
01:36:17,605 --> 01:36:19,273
लेकिन वह फिर से बहना शुरू हो गया।

945
01:36:25,863 --> 01:36:27,197
नहीं…

946
01:36:27,198 --> 01:36:29,199
तुम गलत कह रहे हो! वह मैं नहीं हूं!

947
01:36:29,200 --> 01:36:31,202
हिजिरी! तुम्हें ज़िंदा रहना होगा!

948
01:36:32,036 --> 01:36:35,748
तो मैं यहीं रहूंगी!
मैं तुम्हारे साथ रहूंगी!

949
01:36:37,666 --> 01:36:38,792
{\an8}हे भगवान…

950
01:36:40,878 --> 01:36:43,671
मुझे नहीं, हिजिरी को ज़िंदा कर दीजिए!

951
01:36:43,672 --> 01:36:44,839
नहीं।

952
01:36:44,840 --> 01:36:46,800
प्लीज़! वह मेरी जगह ले ले!

953
01:36:47,676 --> 01:36:48,802
नहीं।

954
01:37:01,065 --> 01:37:03,191
मुझे ज़िंदा नहीं रहना चाहिए।

955
01:37:03,192 --> 01:37:06,278
मुझ पर तो इंतकाम का भूत सवार था।

956
01:37:08,656 --> 01:37:09,532
नहीं।

957
01:37:10,324 --> 01:37:13,326
- तुम्हें ज़िंदा रहना होगा, स्कारलेट।
- मैं यह नहीं चाहती।

958
01:37:13,327 --> 01:37:16,204
जीना होगा। मुझसे कहो कि तुम जीना चाहती हो।

959
01:37:16,205 --> 01:37:17,121
नहीं!

960
01:37:17,122 --> 01:37:18,873
कहो कि तुम जीना चाहती हो!

961
01:37:18,874 --> 01:37:21,251
नहीं! इसका मतलब होगा
मैं तुमसे दूर हो जाऊं, हिजिरी!

962
01:37:21,252 --> 01:37:23,878
हम ऐसे ही ठीक हैं!
तुम्हें ज़िंदा रहना होगा!

963
01:37:23,879 --> 01:37:26,549
- मैं तुमसे दूर नहीं होना चाहती!
- कहो कि तुम जीना चाहती हो!

964
01:37:27,216 --> 01:37:30,261
मुझे तुमसे सुनना है!
बोलो, "मैं जीना चाहती हूं!"

965
01:37:31,262 --> 01:37:34,097
मैं… जीना… चाहती हूं।

966
01:37:34,098 --> 01:37:35,766
और ज़ोर से कहो! "मैं जीना चाहती हूं!"

967
01:37:37,851 --> 01:37:39,144
मैं जीना चाहती हूं!

968
01:37:39,895 --> 01:37:43,565
- और ज़ोर से!
- मैं जीना चाहती हूं!

969
01:37:43,566 --> 01:37:45,568
मैं जीना चाहती हूं!

970
01:37:46,527 --> 01:37:49,320
मैं जिऊंगी। और इसके बदले,

971
01:37:49,321 --> 01:37:51,364
जब तक तुम्हारा जन्म होगा,

972
01:37:51,365 --> 01:37:54,158
मैं इस दुनिया को
एक ऐसी जगह बना दूंगी जहां जंग कम हो।

973
01:37:54,159 --> 01:37:58,831
अगर भविष्य बदल गया,
तो यकीनन तुम्हारी जान नहीं जाएगी, है न?

974
01:38:00,082 --> 01:38:03,919
उसके लिए, मैं जो कुछ कर पाऊंगी, वह करूंगी!

975
01:38:04,712 --> 01:38:07,590
फिर तुम भी लंबी ज़िंदगी जी सकोगे, हिजिरी!

976
01:38:08,674 --> 01:38:12,552
तुम अपना परिवार बना सकोगे,
बच्चों को पाल सकोगे,

977
01:38:12,553 --> 01:38:14,888
और एक बेहतरीन बुज़ुर्ग बनोगे!

978
01:39:28,629 --> 01:39:31,006
इंसान होने का…

979
01:39:32,091 --> 01:39:33,676
मतलब क्या है?

980
01:39:34,301 --> 01:39:36,011
मरने का क्या मतलब है?

981
01:39:37,554 --> 01:39:38,972
और जीने का?

982
01:39:40,516 --> 01:39:41,809
और…

983
01:39:44,687 --> 01:39:47,231
प्यार क्या है?

984
01:40:07,376 --> 01:40:09,794
राजकुमारी जी?

985
01:40:09,795 --> 01:40:11,171
राजकुमारी!

986
01:40:13,424 --> 01:40:15,300
राजकुमारी हमारे पास लौट आई हैं!

987
01:40:16,427 --> 01:40:19,011
- बिल्कुल!
- एंटीडोट काम कर गया!

988
01:40:19,012 --> 01:40:21,014
यह तो चमत्कार है!

989
01:40:43,412 --> 01:40:46,290
यह तब हुआ जब आप कोमा में थीं।

990
01:40:47,082 --> 01:40:51,962
उन्होंने उस प्याले से पी लिया
जिसमें आपके लिए ज़हर मिलाया गया था।

991
01:40:52,588 --> 01:40:53,464
और फिर…

992
01:40:54,381 --> 01:40:56,133
अचानक उनकी मौत हो गई।

993
01:41:01,305 --> 01:41:02,723
तुम अब भी ज़िंदा क्यों हो?

994
01:41:03,807 --> 01:41:05,850
मेरे पति की जान क्यों गई,

995
01:41:05,851 --> 01:41:08,270
और तुम नरक की बजाय यहां क्यों हो?

996
01:41:09,188 --> 01:41:10,189
क्यों?

997
01:41:23,535 --> 01:41:29,124
यकीनन आप अपने हाथों से
इंतकाम लेना चाहती होंगी।

998
01:41:31,293 --> 01:41:33,336
नहीं, सब खत्म हो चुका है।

999
01:41:33,337 --> 01:41:34,379
माफ़ कीजिएगा?

1000
01:41:35,172 --> 01:41:38,842
आख़िरकार, मेरे सफ़र की मंज़िल आ गई है।

1001
01:41:40,511 --> 01:41:44,138
ईश्वर नई महारानी की रक्षा करे।

1002
01:41:44,139 --> 01:41:46,933
हमारी नई महारानी की जय हो!

1003
01:41:46,934 --> 01:41:48,143
जय हो!

1004
01:42:02,241 --> 01:42:04,368
- हमारी नई महारानी!
- हां?

1005
01:42:04,993 --> 01:42:09,914
आप वादा कर सकती हैं कि आप पिछले
राजा की तरह हम पर ज़ुल्म नहीं करेंगी?

1006
01:42:09,915 --> 01:42:12,875
मैं ग़रीबों को
हमेशा बेवकूफ़ बनते देखकर ऊब चुका हूं।

1007
01:42:12,876 --> 01:42:15,045
सही कहा!

1008
01:42:23,595 --> 01:42:24,887
मेरी प्रजा!

1009
01:42:24,888 --> 01:42:30,017
अगर आप लोग मुझे
इस राज्य की महारानी स्वीकार करेंगे,

1010
01:42:30,018 --> 01:42:33,647
तो मैं आप सभी की
खुशियों के लिए काम करूंगी।

1011
01:42:37,693 --> 01:42:41,195
पड़ोसी राज्यों के साथ दोस्ती और
भरोसा कायम करूंगी। न कि दुश्मनी।

1012
01:42:41,196 --> 01:42:43,698
बच्चों को मरने से बचाऊंगी।

1013
01:42:43,699 --> 01:42:46,826
भले ही मुझे
कितना भी दर्द और तकलीफ़ क्यों ना सहनी पड़े,

1014
01:42:46,827 --> 01:42:51,957
कसम खाती हूं जब तक बिना जंग के जीने का
रास्ता न ढूंढ लूं, हार नहीं मानूंगी।

1015
01:42:55,002 --> 01:42:59,965
उन सभी के लिए जो जंग के खत्म होने की
प्रार्थना करते-करते दुनिया से चले गए।

1016
01:43:03,010 --> 01:43:06,889
और उनके लिए जो दुनिया में आने वाले हैं
और खुशी से जीने की चाह रखते हैं।

1017
01:43:13,896 --> 01:43:18,775
क्या भविष्य में सच में…
बिना जंग की एक दुनिया हो सकती है?

1018
01:43:21,403 --> 01:43:22,279
हां।

1019
01:43:22,988 --> 01:43:25,741
आप लोगों की मदद से, ऐसा हो सकता है।

1020
01:43:28,952 --> 01:43:32,706
तो फिर हम भी आप पर यकीन करते हैं
और कभी हार नहीं मानेंगे।

1021
01:43:33,290 --> 01:43:35,042
- मुझे भी!
- मुझे भी!

1022
01:43:35,792 --> 01:43:38,670
- मैं आपके साथ हूं।
- हम भी!

1023
01:43:43,717 --> 01:43:46,762
हमारी नई नेता की जय हो!

1024
01:43:48,013 --> 01:43:50,557
जय हो!

1025
01:44:33,058 --> 01:44:38,146
बादलों का एक कारवां, सुबह के नूर सा सुनहरा

1026
01:51:04,032 --> 01:51:09,037
{\an8}संवाद अनुवादक महताब आलम

